HomeBreaking Newsग्रामीण को घर के आंगन से उठा ले गया आदमख़ोर, 03 किमी...

ग्रामीण को घर के आंगन से उठा ले गया आदमख़ोर, 03 किमी दूर मिला क्षत—विक्षत शव

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

सूर्य देवता की अराधना के लिए सुबह घर के आंगन में निकले एक व्यक्ति को गुलदार उठा ले गया, जिनका शव तीन किमी दूर क्षत—विक्षत हालत में बरामद हुआ है। घटना के बाद से क्षेत्र में जबरदस्त दहशत है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

प्राप्त जानकारी के अनुसार टिहरी जनपद के नरेंद्र नगर ब्लाक के पसर गांव में आज सोमवार को यह भयानक हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि धामन्दस्यू पट्टी के पसर गांव में राजेंद्र सिंह नित्य की तरह सुबह उठे और नहा—धोकर पूजा की। इसके बाद वह सूर्य भगवान को जल (अर्घ्य) चढ़ाने लगे। इसी बीच घात लगाये बैठे एक गुलदार ने उन पर हमला बोल दिया और उन्हें अपने मजबूत जबड़ों में पकड़ कर भाग निकला। बताया जा रहा है कि राजेंद्र सिंह घर में अकेले ही रहा करते थे।

इस हादसे के बाद तमाम ग्रामीण इकट्ठा हुए और लाठी—डंडे लेकर खून के निशानों का पीछा करते हुए जंगल पहुंचे। जहां उन्हें राजेंद्र सिंह का अधखाया शव क्षत—विक्षत हालत में मिला। उनके घर से तीन किमी दूर तक गुलदार उन्हें घसीट ले गया था। ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी गुलदार कई लोगों पर हमला कर चुका है। बीती रात भी उसने वीर सिंह नामक व्यक्ति पर हमला किया था। गत जनवरी माह में एक महिला इसके हमले में मारी गई थी।

घटना के बाद से गांव में मातम पसर गया है। लोगों में वन विभाग की कार्यशैली के खिलाफ गुस्सा भी है। ग्रामीणों का कहना है कि यहां गुलदार लंबे समय से सक्रिय है, लेकिन विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments