HomeUttarakhandAlmoraउत्तराखंड में कांग्रेस के पास कोई नेता नहीं, सिर्फ दो भाई—बहन घूम...

उत्तराखंड में कांग्रेस के पास कोई नेता नहीं, सिर्फ दो भाई—बहन घूम रहे : मोदी

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां स्थानीय स्टेडियम में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी कांग्रेस का कोई बड़ा नेता उत्तराखंड नहीं आया। उन्होंने बगैर नाम लिये कहा कि यहां सिर्फ दो भाई—बहन घूम रहे हैं। जिसका कारण यह है कि उन्हें कांग्रेस को नहीं, बल्कि अपने परिवार को बचाना है। खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

मोदी ने कहा कि पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी पहाड़ के काम आयेगी। आपका ‘मोदी दा’ यह विश्वास दिलाता है कि वह माताओं व बहनों और युवा वर्ग के साथ हर वक्त साथ खड़े रहेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने हमेशा रोड़ा अटकाने का ही काम किया है। एक रैंक, एक पेंशन पर कांग्रेस ने रोड़ा अटकाया, सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाये, सैनिकों का अपमान किया। यह वह लोग हैं, जिन्होंने अपनी सियासत के लिए दशकों तक उत्तराखंड राज्य का सपना पूरा नहीं होने दिया। जब केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार बनी तब यह राज्य अस्तित्व में आया। अब तो देश में यूनिवर्सिटी के नाम पर भी कांग्रेस जहर घोलने का काम कर रही है। उत्तराखंड आस्था की धरती है यह आडंबर को स्वीकार नहीं करेगी। यहां कांग्रेस का झूठ—पाखंड फलीभूत नहीं होगा।

मोदी ने कहा कि इतनी बड़ी पॉलटिकल पार्टी का कोई बड़ा नेता उत्तराखंड नहीं आया, केवल दो—भाई बहन घूमते रहे। चूंकि इन्हें कांग्रेस नहीं केवल परिवार बचाना है। उनकी पार्टी के लोग आपके पास नहीं आ रहे हैं तो आपका भला कैसे कर सकते हैं। कांग्रेस के पास क्या बचा है, जो आपके काम आये। इसलिए इनके पास जाकर क्या मिलेगा।

मोदी ने कहा कि उत्तराखंड में आंतरित गांव तक रास्ते कैसे जायें, पानी—बिजली, मोबाइल टावर कैसे चले, रोजगार कैसे बढ़े यह देख रहे हैं। हमने 70 साल तक देखा है कि पहाड़ का पानी और जवानी कभी पहाड़ के काम नहीं आयी, लेकिन अब वह विश्वास दिलाते हैं कि पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी पहाड़ के काम आयेगी।

लालकुआं : दिल्ली से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के नौजवानों की स्पेशल ट्रेनिंग सैन्य भर्ती के लिए दी जायेगी। प्रदेश में सैकड़ों नये सैनिक स्कूल बनाये जायेंगे। देश के नौजवानों के लिए बड़ा काम होगा। गांवों से पलायन रूकेगा। सीमा के गांव खाली हो रहे हैं। उसे रोकने में सक्षम होंगे। मोदी ने कहा कि कुमाऊं को मंदिरों का स्थान कहा गया है। यहां की खूबसूरती , प्राकृतिक आभा, किसी दैवी आशीर्वाद से कम नहीं है। कटारमल सूर्य मंदिर ही लीजिए तो यह उड़ीसा के कोर्णाक सूर्य मंदिर की तहर यहां भी देश—विदेश से पर्यटक आते। कटारमल में योजना के तहत काफी काम हुआ है। डबल इंजन की सरकार बनने के बाद और सुधार होगा। देश—विदेश के पर्यटक यहां आयेंगे।

उन्होंने कहा कि धामी के नेतृत्व में भाजपा होम स्टे योजना को बढ़ावा दे रही है। होम स्टे चलाने वाले परिवारों से वीडियो कान्फ्रेंस में बात की। छोटे से घरों में यात्रियों के लिए होम स्टे की व्यवस्था की है। पर्यटन व रोजगार के क्षेत्र में होम स्टे उभरता हुआ व्यवसाय है। सबसे अधिक सम्मान कौशल माता—बहनों का लगने वाला है। पहाड़ों में जो माताएं बहनें काम करती हैं वह शहर की महिलाओं को पता भी नहीं है। 10 मार्च के बाद डबल इंजन सरकार आगे कार्य करेगी।

गरमपानी : चुनाव में बांटने को लाई जा रही 14 पेटी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

मोदी ने कहा कि उत्तराखंड के लिए इस चुनाव का एक और महत्व है। तय करना है कि इतने सालों तक प्रदेश के नौजवानों में यही चर्चा होती थी कि जायें तो कहां जायें। कहां रोटी—रोजी को जायें। 70 साल तक पुरानी सरकार के जमाने में पलायन ही मुख्य मुद्दा रहा। यह चुनाव पलायान को पलटने वाला पर्यटन को बढ़ाने वाला चुनाव है। उन्होंने जनता से पूछा कि चुनाव में पर्यटन को बढ़ावा देने वाले चाहिए या खत्म करने वाले चाहिए। उन्होंने कहा कि पुरानी मानसिकता ने दशकों तक उत्तराखंड में पलायन के हालात पैदा किये। पहाड़ के संसाधनों का शोषण करते रहे। कांग्रेस के लोगों को उत्तराखंड से ज्यादा चिंता दिल्ली दरबार की रहती है। काली कमाई होते रहे, दरबार में पहुंचती रहे और दरबार की कृपा आती रहे।

हल्द्वानी हादसा : दो डंपरों के बीच दबकर चालक की मौत, परिजनों में कोहराम

भाजपा की सरकार पूरी ताकत से स्थिति बदलने का काम कर रही है। कांग्रेस के समय में पहाड़ के जल स्रोत सूखे थे। हम जामरानी बांध का काम जल्द शुरू करने वाले हैं, जल जीवन मिशन के तहत जिससे गांव—गांव पानी पहुंचेगी। उत्तराखंड में 8 लाख घरों में पानी का कनेक्शन दिया जा चुका है। जहां नल से पानी आ रहा है। देश के गांव—गांव पानी का कनेक्शन पहुंचाया जा रहा है। 60 हजार करोड़ रूपया इसके लिए खर्च किया जायेगा। ताकि माता—बहनों को पानी लाने से कष्ट से मुक्ति मिले। धामी की सरकार दोबारा बनने के बाद जल्द से जल्द उत्तराखंड के हर घर को नल से जल योजना से जोड़ दिया जायेगा। किसी मां—बहन को पानी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। आपका मोदी दा विश्वास दे रहा है। जल स्रोतों को बचाने व पर्यावरण के लिए कई मोर्चों पर काम चल रहा है। कितनी पंपिंग योजनाएं दशकों से लटकी थी, जिसे 2017 के बाद हमारी राज्य सरकार ने धरातल पर उतारा है।

अल्मोड़ा : गांव की बिटिया निकिता बनेगी डॉक्टर, MBBS में GDMC के लिए चयन

उत्तराखंड की बसंती देवी जैसी महिला को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। केंद्र ने 80 लाख नये पक्के घर बनाने का लक्ष्य रखा है। गरीबों को पक्के घर दिये जायेंगे। जिसको भी आज तक नहीं मिला है उसे दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि पहले की सरकार में नेता—बिचौलिया आता था, जो कमीश्नन मांगता था। मकान के बदले में रिश्वत मांगते थे। पर उन्हें रिश्वत नहीं सिर्फ आशीर्वाद दीजिएगा। उन्होंने कहा कि जनता जान ले कि उनकी आंखों के सामने एक नई अनेक रेले आयेंगीं। लटकाने वाले और भटकाने वाले लोग बड़े—बड़े वायदे कर रहे हैं, लेकिन बाबा नीम करोली के आशीर्वाद से जनता इनकी सच्चाई समझते हैं। मोदी ने अपने भाष का अंत जय गोल जू महाराज के जयघोष के साथ किया।

उत्तराखंड पुलिस के दो जवानों को प्रधानमंत्री जीवन रक्षा पुलिस पदक से नवाजा जाएगा, 2019 में बचाई थी 6 जिंदगियां

हिंदी मीडियम से पढ़ाई कर बनीं इंजीनियर, नहीं की नौकरी; पहली बार में IPS और फिर तय किया IAS का सफर, जानिए IAS गरिमा अग्रवाल के बारे में

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments