लालकुआं। विधानसभा क्षेत्र के राजीव नगर घोड़ानाला निवासी बिंदुखत्ता भाजपा महिला मोर्चा की मंडल उपाध्यक्ष पदमा बसवाल व मडंल मंत्री नीलम नेगी ने संयुक्त रूप से अपनी दर्जनों महिला भाजपा सदस्यों के साथ भाजपा से इस्तीफा दिया है।

देखिए पूरा VIDEO

उन्होंने लालकुआं विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी पवन चौहान को समर्थन देते हुए कहा कि भाजपा ने कार्यकर्ताओं की भावना के विपरीत लालकुआं विधानसभा सीट पर टिकट का वितरण किया है उन्होंने कहा कि पार्टी ने उस व्यक्ति को टिकट दिया जो पहले से ही पार्टी से बगावत कर चुका है जिसके आहत होकर आज हम सब लोग भाजपा से इस्तीफा दे रहे हैं।
यहां बिंदुखत्ता क्षेत्र के घोडानाला, राजीव नगर, तिवारी नगर, शान्ति नगर, संजयनगर, हल्दूचौड़, बच्चीधर्मा, बंजरी कम्पनी, बंगाली कॉलोनी में निर्दलीय प्रत्याशी पवन चौहान ने भारी बारिश के बीच भी आज अपना ताबड़तोड़ जनसंपर्क किया।
इस दौरान राजीव नगर घोड़ानाला में एक बैठक आयोजित कि गई जिसमें बिंदुखत्ता भाजपा महिला मोर्चा की मंडल उपाध्यक्ष पदमा बसवाल एंव मंडल मंत्री नीलम नेगी ने सयुंक्त रूप से अपनी दर्जनों महिला सदस्यों के साथ निर्दलीय प्रत्याशी पवन चौहान को समर्थन देते हुए भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। इस दौरान महिला मोर्चा कि मंडल उपाध्यक्ष पदमा बसवाल ने कहा कि भाजपा क्षेत्र के विकास को गति देने में असमर्थ रही है।
हल्द्वानी ब्रेकिंग : 100 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार, पुलिस टीम को 2500 रुपए इनाम
उन्होंने कहा कि लालकुआं विधानसभा सीट पर इस बार निर्दलीय प्रत्याशी पवन चौहान परचम लहरायेंगे लोग कांग्रेस और भाजपा से क्षेत्र की जनता काफी तंग आ चुकी है। इस दौरान निर्दलीय प्रत्याशी पवन चौहान ने मंडल उपाध्यक्ष पदमा बसवाल और मड़ल मंत्री नीलम नेगी सहित सभी भाजपा महिला सदस्यों को अपनी टोपी पहनते हुए पुष्प गुच्छ देकर उज्जवल भविष्य कि शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पदमा बसवाल, विद्या बृजवासी, भगवती गढ़िया, बसंती बिष्ट, भगवती परिहार, दीपा परिहार, लीला देवी, राजू तिवाड़ी आदि लोग उपस्थित रहे।
अल्मोड़ा ब्रेकिंग : 1.81 लाख की नगदी सीज, उधर कार से मिली अवैध शराब
अरुणाचल प्रदेश : बर्फीले तूफान की चपेट में आए सेना के 7 जवान शहीद

