HomeUncategorizedBreaking : नाबालिग से तीन माह ठिकाने बदल—बदल करता रहा दुष्कर्म, गिरफ्तार

Breaking : नाबालिग से तीन माह ठिकाने बदल—बदल करता रहा दुष्कर्म, गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

नाबालिग युवती को बहला—फुसला के भगा ले जाने के आरोपी को पुलिस ने लुधियाना से गिरफ्तार किया है। युवक पर आरोप है कि उसने नाबालिग को तीन माह तक अलग—अलग​ ठिकानों में रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला प्रदेश की राजधानी देहरादून के बसंत विहार थाना क्षेत्र अंतर्गत का है। कोतवाल नरेश राठौड़ ने बताया कि गत 28 अक्टूबर को पीड़िता के पिता की ओर से तहरीर दी गई थी। जिसमें बताया ​गया कि उनकी 16 साल की बेटी को पिरान कलियर, हरिद्वार निवासी शमशुद्दीन उर्फ छोटू भगा ले गया है।

जिसके बाद पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। फिर आरोपी की तलाश शुरू हुई, लेकिन उसका मोबाइल लगातार बंद रहने के कारण ढूंढ—खोज में काफी दिक्कत पेश आ रही थी। पुलिस ने तमाम मुखबिरों को भी सक्रिय कर दिया। जिसके बाद यह मालूम हुआ कि नाबालिग लड़की को भगाने वालो पंजाब के लुधियाना शहर में है।

रविवार के रोज पुलिस टीम ने उसे लुधियाना से गिरफ्तार कर युवती को उसके चंगुल से छुड़ा लिया।पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी युवक बेहद शातिर था और वह लगातार ठिकाने बदलता रहा। तीन माह में उसने युवती को अलग—अलग ठिकानों में रखा और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण के अलावा दुष्कर्म व पोक्सो की धारा भी जोड़ दी है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments