HomeUttarakhandAlmoraAlmora : राबिन भण्डारी बने तीसरी बार उत्तराखंड कांंग्रेस के प्रदेश सचिव

Almora : राबिन भण्डारी बने तीसरी बार उत्तराखंड कांंग्रेस के प्रदेश सचिव

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

वरिष्ठ कांंग्रेसी नेता राबिन भण्डारी को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उत्तराखंड कांंग्रेस का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है।

विदित हो कि भण्डारी कांंग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता हैं तथा इससे पूर्व भी संगठन में अनेकों पदों के दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। राबिन भण्डारी पूर्व में 2001 से 2002 तक यूथ कांंग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष, 2002 से 2006 तक यूथ कांंग्रेस के जिलाध्यक्ष, 2006 से 2009 तक पुनः यूथ कांंग्रेस जिलाध्यक्ष, 2014 से 2020 तक दो बार प्रदेश सचिव रह चुके हैं।

आज पुनः संगठन के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने उन्हें उत्तराखंड का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। राबिन भण्डारी के प्रदेश सचिव बनने पर जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, जागेश्वर विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, तारा चन्द्र जोशी, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, यूथ कांंग्रेस प्रदेश प्रवक्ता वैभव पाण्डेय, प्रदेश सचिव परितोष जोशी, पंकज काण्डपाल, अमित काण्डपाल, देवेन्द्र बिष्ट, विपुल कार्की, प्रत्येश पाण्डे, नूर अकरम खान, दीप डांगी सहित समस्त कांंग्रेसजनों ने हर्ष व्यक्त किया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments