HomeUttarakhandAlmoraकांग्रेस नेता सुरजेवाला कल अल्मोड़ा में, यह है हल्द्वानी-नैनीताल व कालाढूंगी भ्रमण...

कांग्रेस नेता सुरजेवाला कल अल्मोड़ा में, यह है हल्द्वानी-नैनीताल व कालाढूंगी भ्रमण कार्यक्रम

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

पूर्व मंत्री, कांग्रेस प्रवक्ता व हरियाणा से कैथल के पूर्व विधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला कल 07 फरवरी को अल्मोड़ा पहुंच रहे हैं। इसके बाद उनका हल्द्वानी, नैनीताल व कालाढूंगी भ्रमण का कार्यक्रम है।

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव (संगठन) मथुरादत्त जोशी ने बताया कि सुरजेवाला कल 07 फरवरी को सांय 4.30 बजे अल्मोड़ा पहुंचेंगे और रात्रि निवास उनका अल्मोड़ा में ही रहेगा। 08 फरवरी को दोपहर 11.30 बजे वह यहां मीडिया से मुखातिब होंगें। इसके बाद वह कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी के साथ जूड-कफून क्षेत्र में जनसंपर्क, पदयात्रा में निकलेंगे। सांय 5.30 बजे वह पुन: अल्मोड़ा लौटेंगे।

इसके बाद रात्रि विश्राम अल्मोड़ा में करने के उपरांत वह अगले रोज 9 फरवरी को हल्द्वानी के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12 बजे वह हल्द्वानी में प्रेस वार्ता करेंगे वहां वह कांग्रेस प्रत्याशी सुमित ह्रदयेश के साथ चुनाव प्रचार की समीक्षा करेंगे। 4 बजे नैनीताल के लिए रवाना होंगे। पांच बचे नैनीताल विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी संजीव आर्या के साथ बैठक करेंगें। उनका 9 फरवरी को रात्रि विश्राम नैनीताल में रहेगा। 10 फरवरी को वह कालाढूंगी जायेंगे। जहां कांग्रेस के प्रत्याशी महेश शर्मा से उनकी विविध मुद्दों पर चर्चा होगी। 10 फरवरी को दोपहर 03 बजे वह दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments