HomeUttarakhandAlmoraसभासद दीपक वर्मा की माता सुशीला वर्मा का निधन, कल 10 बजे...

सभासद दीपक वर्मा की माता सुशीला वर्मा का निधन, कल 10 बजे निकलेगी शव यात्रा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष, व्यापार मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष व सभासद दीपक वर्मा की माता सुशीला वर्मा पत्नी राजेंद्र लाल वर्मा का 77 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया है। उन्होंने अपने गाजियाबाद स्थित आवास में अंतिम सांस ली। कल बुधवार को उनका अंतिम संस्कार यहां अल्मोड़ा के विश्वनाथ घाट में होगा।

बताया जा रहा है कि सुशीला वर्मा को कुछ समय पूर्व दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल भर्ती किया गया था, जहां से वह स्वस्थ होकर लौटी थीं, किंतु आज सुबह उनकी अचानक तबियत बिगड़ी और उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनकी पार्थिव देह को दिल्ली से अल्मोड़ा लाया जा रहा है। कल बुधवार 03 ​फरवरी को उनका अंतिम संस्कार यहां विश्वनाथ घाट में किया जायेगा। शव यात्रा सुबह 10 बजे यहां जौहरी बाजार से निकलेगी।

इधर नगर व्यापार मंडल कि अध्यक्ष सुशील साह सहित समस्त व्यापारियों ने उनके निधन पर गहरा दु:ख जताया है। साथ ही शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जाहिर की है। वहीं देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी ‘देवा भाई’ सहित तमाम पदाधिकारियों ने भी गहरीश शोक संवेदना जाहिर की है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments