HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: व्यय प्रेक्षक ने किया व्यय रजिस्टरों का निरीक्षण

Almora News: व्यय प्रेक्षक ने किया व्यय रजिस्टरों का निरीक्षण

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार नवीन कलेक्ट्रेट परिसर के सभागार में जिले की विधानसभा क्षेत्रों अल्मोड़ा, जागेश्वर व सोमेश्वर के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक ने निर्वाचन व्यय रजिस्टर का निरीक्षण किया। व्यय प्रेक्षक राम किशन केडिया ने प्रत्याशी एवं उनके चुनाव अभिकर्ताओं को निर्वाचन व्यय लेखा एवं उसके रखरखाव के बारे में जानकारी दी। व्यय प्रेक्षक ने चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय रजिस्टर/लेखा का भी परीक्षण किया।

ADVERTISEMENTS

इस मौके पर उन्होंने कहा कि निर्वाचन को साफ-स्वच्छ, निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप कार्य करते हुए सभी सहयोग प्रदान करें। परीक्षण के दौरान अल्मोड़ा, जागेश्वर एवं सोमेश्वर के रिटर्निंग आफीसरों समेत सहायक व्यय प्रेक्षक तथा प्रत्याशी व उनके अभिकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments