HomeDelhiदेश के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, कल्याण सिंह,...

देश के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, कल्याण सिंह, खेमका को पद्म विभूषण

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

नई दिल्ली। देश के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल दिवंगत कल्याण सिंह, गीता प्रेस गोरखपुर के अध्यक्ष दिवंगत राधेश्याम खेमका को मरणोपरांत देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से अलंकृत किया गया है।

महाराष्ट्र से शास्त्रीय गायिका प्रभा अत्रे को भी दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया है। जबकि कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य और सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग की नामचीन हस्तियों – सत्य नाडेला और सुंदर पिचाई को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सरकार ने 128 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित करने की घोषणा की। इनमें चार लोगों को पद्म विभूषण, 17 लोगों को पद्म भूषण और 107 लोगों को पद्म श्री प्रदान किया जाएगा।

पद्म भूषण से अलंकृत हुए लोगों में आजाद और भट्टाचार्य के अलावा अभिनेता विक्टर बनर्जी (कला), गुरमीत बावा (कला), नटराजन चंद्रशेखरन (उद्योग), कृष्णा इला एवं सुचित्रा इला (संयुक्त, उद्योग), मधुर जाफरी (पाककला, अमेरिका), देवेन्द्र झांझरिया (खेल), राशिद खान (कला), राजीव महर्षि (प्रशासन), सत्यनारायण नाडेला (उद्योग, अमेरिका) सुंदर राजन पिचाई (उद्योग, अमेरिका), साइरस पूनावाला (उद्योग), संजय राजाराम (मरणोपरांत, विज्ञान, इंजीनियरिंग, मैक्सिको), प्रतिभा रे (साहित्य), स्वामी सच्चिदानंद (शिक्षा एवं साहित्य) और वशिष्ठ त्रिपाठी (शिक्षा एवं साहित्य) शामिल हैं।

उत्तराखंड की बेटी आदिशा 26 जनवरी की परेड में होगी सम्मानित, 8 लाख चित्रों में से चुनी गई आदिशा की ये पेंटिंग – दीजिए बधाई

पद्म श्री से सम्मानित होने वाले लोगों में प्रह्लाद लाल अग्रवाल (उद्योग), प्रो. नज़मा अख्तर (साहित्य एवं शिक्षा), सुमित एंटिल (खेल), टी सेंका आओ (साहित्य एवं शिक्षा), कमलिनी अस्थाना एवं नलिनी अस्थाना (कला), सुब्बना अय्यपन (विज्ञान एवं इंजीनियरिंग), जे के बजाज (शिक्षा एवं साहित्य), एस बालासुब्रह्मण्यम (साहित्य एवं शिक्षा), श्रीमद बाबा बलिया (सामाजिक कार्य), संघमित्रा बंद्योपाध्याय (विज्ञान एवं इंजीनियरिंग), माधुरी बर्थवाल (कला), अखोन असगर अली बशारत (साहित्य एवं शिक्षा), डॉ. हिम्मतराव बावस्कर (चिकित्सा), हरमोहिन्दर सिंह बेदी (साहित्य एवं शिक्षा), प्रमोद भगत (खेल), एस बालेश भजन्त्री (कला), खांडू वांगचुक भूटिया (कला), मारिया क्रिस्टोफर बाइरस्की (साहित्य एवं शिक्षा), आचार्य चंदन जी (सामाजिक कार्य), सुलोचना चव्हाण (कला), नीरज चोपड़ा (खेल), शकुंतला चौधरी (सामाजिक कार्य), शंकर नारायण मेनन चुंडायिल (खेल), एस दामोदरन (सामाजिक कार्य), फैसल अली दार (खेल), जगजीत सिंह दरदी (उद्योग एवं व्यापार), आदित्य प्रसाद दास (विज्ञान एवं इंजीनियरिंग), डॉ. लता देसाई (चिकित्सा)। News WhatsApp Group Join Click Now

Uttarakhand : आम आदमी पार्टी ने जारी की प्रत्याशियों की चौथी सूची, 10 दावेदारों के नामों का एलान

मजली भाई देसाई (सार्वजनिक जीवन), बसंती देवी (सामाजिक कार्य), लौरेम्बम बीनो देवी (कला), मुक्तामणि देवी (उद्योग), श्यामामणि देवी (कला), खलील दंतेजवी (मरणोपरांत, साहित्य एवं शिक्षा), सावजी भाई ढोलकिया (सामाजिक कार्य), अर्जुन सिंह ध्रुवे (कला), डॉ. विजय कुमार विनायक डोंगरे (चिकित्सा), चंद्रप्रकाश द्विवेदी (कला), धनेश्वर इंगती (साहित्य एवं शिक्षा), ओम प्रकाश गांधी (सामाजिक कार्य), नरसिंह राव गरिकापति (साहित्य एवं शिक्षा), गिरधारी राम घोंजू (मरणोपरांत, साहित्य एवं शिक्षा), शैबाल गुप्ता (मरणोपरांत, साहित्य एवं शिक्षा), नरसिंह प्रसाद गुरु (साहित्य एवं शिक्षा), गोसावीडू शेख हसन (मरणोपरांत, कला), र्यूको हीरा (उद्योग), सोसम्मा जाइप (पशुपालन), अवध किशोर जाडिया (कला) और सौकार जानकी (कला)।

उत्तराखंड कोरोना अपडेट : आज 6 मरीजों की मौत, 3893 नए केस- जानें अपने जिले का हाल

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments