देहरादून। मंगलवार को उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी कर दी है। जिसमें पार्टी ने 10 दावेदारों के नामों का एलान किया है। प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने ट्वीट कर इन नामों की जानकारी दी है। आप अभी तक 61 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। अब बची नौ सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा होनी बाकी है। सीटों पर प्रत्याशियों के नामों पर आप के शीर्ष नेता मंथन कर रहे हैं। ये हैं नाम :
बद्रीनाथ से भगवती प्रसाद मंडोली
कर्णप्रयाग से दयाल सिंह बिष्ट
रुद्रप्रयाग से किशोरी नंदन डोभाल
नरेंद्र नगर से पुष्पा रावत
प्रताप नगर से सागर भंडारी
चकराता ST से दर्शन डोभाल
हरिद्वार से संजय सैनी
रुड़की से नरेश प्रिंस
पिथौरागढ़ से चंद्रप्रकाश पुन्हेड़ा
गंगोलीहाट SC से बबीता चंद्र
News WhatsApp Group Join Click Now

उत्तराखंड कोरोना अपडेट : आज 6 मरीजों की मौत, 3893 नए केस- जानें अपने जिले का हाल
हल्द्वानी : महेश शर्मा के घर जुटे हजारों समर्थक, टिकट न मिलने पर क्या बोले शर्मा