HomeUttarakhandAlmoraहेल्थ बुलेटिन : टिहरी में लगातार दूसरे दिन कोरोना ब्लास्ट, पिथौरागढ़ में...

हेल्थ बुलेटिन : टिहरी में लगातार दूसरे दिन कोरोना ब्लास्ट, पिथौरागढ़ में 7, बागेश्वर में 3, नैनीताल में 4 और अल्मोड़ा में 1 मिला कोरोना पॉजिटिव

देहरादून। उत्तराखंड के स्वास्थ्य विभाग का दोपहर बाद ढाई बजे जारी होने वाला हेल्थ बुलेटिन आ गया है। आज प्रदेश में कुल 77 कोरोना मरीज डिटेक्ट हुए हैं। इसके अलावा 35 मरीजों को आज प्रदेश के विभिन्न चिकित्सालयों से छुट्टी मिल गई है। सबसे ज्यादा मामले टिहरी गढ़वाल से आए हैं। यहां के अधिकांश मामले टिहरी के फकोट से आए हैं। प्रदेश में कोरोना पाजिटिव मरीजों की कुल संख्या 1488 हो गई है। कुल 749 मरीजों के ठीक होने के बाद अब प्रदेश में 719 मरीजों का अलग अलग चिकित्सालयों में इलाज चल रहा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

आज अल्मोड़ा में आज एक केस पाजिटिव आया, यह मामला किसी संक्रामक मरीज के संपर्क में आने का है। बागेश्वर में आज तीन कोरोना पाजिटिव मरीज सामने आए है। यहां भी तीनों मरीजों की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। देहरादून में कुल सात मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें से एक ​हेल्थस वर्कर है जबकि छह कोरोना संक्रमित यहां के स्थानीय निवासी हैं और वे कोरोना पाजिटिव लोगों के संपर्क में आए हैं। हरिद्वार में मुंबई से लौटे चार लोगा पाजिटिव पाए गए हैं। नैनीताल जिले में भी चार लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया है। इनकी भी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है।

पौड़ी में चार लोगों को कोरोना पाजिटिव पाया गया है। इनमें से दो दिल्ली से और दो मुंबई से लौटे प्रवासी हैं। रुद्रप्रयाग में भी आज चार कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। चारों दिल्ली से लौटे प्रवासी हैं। पिथौरागढ़ में सात लोगों को कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। सभी की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। यानी ये भी किसी हाई रिस्क कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए लोग हैं।

टिहरी में आज 43 लेागों में कोरोना का संक्रमण पाया गया। इनमें से 30 महाराष्ट्र, दस मुंबई , दो दिल्ली और एक मध्य प्रदेश से लौटकर आए प्रवासी हैं। आज देहरादून के 27, चमोली के 7 और उत्तरकाशी का एक व्यक्ति स्वास्थ्य लाभ के बाद घर भेज दिया गया। प्रदेश में डबलिंग रेट लगभग 16 हो गया है।

लेटस्ट न्यूज़ के लिए जुड़िये हमारें व्हाट्सएप्प ग्रुप से
Join Now

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments