HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : 75 कोरोना पॉजिटिव मिले, नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर का कोई...

ब्रेकिंग न्यूज : 75 कोरोना पॉजिटिव मिले, नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर का कोई सैंपल नहीं जांचा गया, सूबे में कुल आंकड़ा 1637 पहुंचा

हल्द्वानी। स्वास्थ्य विभाग का दोपहर दो बजे का हेल्थ बुलेटिन प्राप्त हो गया है। आज प्रदेश में कुल 75 कोरोना मरीज पाए गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा टिहरी गढ़वाल में पाए गए है। इस जनपद में आज 30 कोरोना पीढ़ित डिटेक्ट किए गए हैं। इसके साथ ही टिहरी जनपद में कोरोना पाजिटिव का आंकड़ा 253 हो गया है। देहरादून में आज 16 मरीज पाए गए हैं। हरिद्वार में 15 मरीज पाए गए हैं।

CNE Creative News Express वीडियो
● CNE BREAKING VIDEO
🚨 मौके से बड़ी खबर
देखिए पूरा VIDEO
▶ वीडियो देखने के लिए यहां टैप करें
ADVERTISEMENTSAd

पौड़ी में 1, रुद्रप्रयाग में 6 और यूएस नगर में चार मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से एक प्राइवेट लैब में डिटेक्ट हुआ है। इस प्रकार प्रदेश में कोरोना पीड़ितों का कुल आंकड़ा 1637 हो गया है। आज छह लोगों को स्वास्थ्य लाभ के बाद घर भेज दिया गया। प्रदेश में अब 778 एक्टिव केस हैं। नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत का कोई भी सेंपल नहीं जांचा गया है। यूएस नगर में 103 केस नेगेटिव पाए गए हैं।

लेटस्ट न्यूज़ के लिए जुड़िये हमारें व्हाट्सएप्प ग्रुप से
Join Now

टिहरी में पाए गए 30 पाजिटिवों में से 25 मुंबई से, दो—दो दिल्ली व गाजियाबाद व एक चैन्ने से लौटा प्रवासी है। देहरादून में पाजिटिव पाए गए 16 में दो मुंबई, दो गुरुग्राम, एक दिल्ली, और दून मंउिकल कालेज के चार हैल्थ केयर वर्कर और कोरोना पाड़ितों के संपर्क में आए सात अन्य लेाग भी पाजिटव पाए गए हैं। हरिद्वार में पाजिटिव पाए गए 15 लोगों में 12 महाराष्ट्र, एक दिल्ली से लौटे प्रवासी है।

जबकि दो लोग कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए स्थानीय लोग हैं। चमोली में गुरुग्राम से लौटे दो और दिल्ली से लौटज्ञ एक प्रवासी कोरोना संक्रमित पाया गया है। पौड़ी में दिल्ली से लौटा एक व्यक्ति कोरोना से संक्रतिम पाया गया है। रुद्रप्रयाग में 5 दिल्ली से लौटे प्रवासी संक्रमित पाए गए हैं जबकि एक स्थानीय व्यक्ति कोरोना के संपर्क में आया है। यूएस नगर में प्राइवेट लैंब में एक ऐसे व्यक्ति को संक्रमित पाया गया है जिसकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है।

लेटस्ट न्यूज़ के लिए जुड़िये हमारें व्हाट्सएप्प ग्रुप से
Join Now

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments