सुयालबाड़ी व प्यूड़ा न्याय पंचायत में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। कहीं से भी किसी अप्रिय घटना के समाचार नही हैं। यहां तकरीबन 60 प्रतिशत मतदान हुआ।
न्याय पंचायतों के मतदान केंद्रों में आज सुबह से ही अच्छी—खासी भीड़ देखी गई। पुरूषों की बजाए मतदान के प्रति महिलाओं का अधिक उत्साह देखा गया। ऐसे युवा भी थे, जो पहली बार वोट डाल रहे थे। उनका उत्साह भी देखने लायक था। ग्रामीण क्षेत्र में मतदान प्रतिशत उत्साह जनक रहने से संबंधित अधिकारियों ने भी प्रसन्नता जाहिर की है। सुबह से ही पुलिस व प्रशासन के अधिकारी व्यवस्था को बनाये रखने में सहयोग देते देखे गये।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।