HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : दूसरे छक्के के साथ कोरोना प्रदेश में शतक की...

ब्रेकिंग न्यूज : दूसरे छक्के के साथ कोरोना प्रदेश में शतक की ओर मजबूत कदम से आगे बढ़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

देहरादून। कोरोना वायरस ने उत्तराखंड में आज दूसरी बार संक्रमितों का छक्का जड़कर प्रदेश में मरीजों का शतक लगाने की ओर अपने मजबूत कदम बड़ा दिए हैं। इसी क्रम से यदि संक्रमितों का मिलना जारी रहा तो संभवत: सोमवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा सौ तक पहुंच जाएगा। आज कोविड-19 के 6 और मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है अब राज्य में कोरोनावायरस पॉजिटिव मरीजों की संख्या 88 हो गई है। बताया जा रहा है कि आज आए मरीजों में 4 देहरादून जिले के हैं जो की दून अस्पताल में भर्ती कोरोनावायरस परिजनों ही हैं। इसके अलावा दो मरीज उधम सिंह नगर जिले के एक काशीपुर और एक रुद्रपुर से है और दोनों हाल ही में मुंबई और गुड़गांव से लौटे थे। फिलहाल जिला स्वास्थ्य विभाग दोनों कोरोना संक्रमित मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट करने की तैयारी कर रहा है।

इससे पूर्व की खबर

रुद्रपुर ब्रेकिंग : उधमसिंह नगर में दो नए कोरोना पॉजिटिव मिले, प्रदेश में संख्या पहुंची 84

रुद्रपुर। जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में रखे गए उधमसिंह नगर के दो मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इस तरह प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 84 हो गया है। मिल रही जानकारी के अनुसार आज पाजिटिव पाए गए कोरोना संक्रमितों में एक किच्छा के बंडिया का रहने वाला है जबकि दूसरा काशीपुर का रहने वाला है। दोनों की मरीज पुरुष बताए जा रहे हैं। अभी हेल्थ डिपार्टमेंट का हेल्थ बुलेटिन जारी नहीं किया गया है। इसलिए इन केसों की पुष्टि सरकारी तौर पर नहीं हुई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments