HomeUttarakhandAlmoraBreaking News : रानीखेत में खुला 50 बेड का कोविड अस्पताल, सीएम...

Breaking News : रानीखेत में खुला 50 बेड का कोविड अस्पताल, सीएम ने किया वर्चुअल उद्घाटन, पढ़िये पूरी ख़बर…

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

कोरोना वायरस के इलाज हेतु कुमाऊं रेजीमेंट सेंटर एवं जिला प्रशासन अल्मोड़ा के सहयोग से रानीखेत स्थित संयुक्त सिविल मिलिट्री कोविड केयर अस्पताल का वर्चुअल उद्घाटन आज प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने किया।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

इस दौरान महिला बाल विकास मंत्री रेखा आर्य, अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चैहान, रानीखेत विधायक करन माहरा, सचिव अमित नेगी, कुमायूँ रेजिमेंट सेंटर के ब्रिगेडियर आइएस सेमवाल व जिला प्रशासन एवं सेना के अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन व मिलिट्री के सहयोग से जो 50 बेड का कोविड चिकित्सालय बनाया है इसके बनने से रानीखेत के आस—पास के इलाकों में कोरोना मरीजों के ईलाज के काफी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में अभी 10 बेड ऑक्सीजन सुविधायुक्त बनाये गये है। जल्दी ही ऑक्सीजन युक्त बेडों की संख्या बढ़ाई जायेगी। इसके लिये उन्होंने जिला प्रशासन अल्मोड़ा को इस अस्पताल में ऑक्सीजन बैडो की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिये।

यह कैसी विडंबना, बहू—बेटों, नाती—पोतों वाले बुजुर्ग मौत के बाद क्यों हो गये ‘लवारिस’!

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय के लिए हमें अभी से तैयार होना होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर की शुरुआत से पहले ही हमें सीएचसी, पीएचसी स्तर के अस्पतालों को मजबूत करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता को जागरूक करना बेहद जरूरी है। दवाई के साथ-साथ कड़ाई भी करनी होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में टेस्टिंग को और बढ़ाया जाए और अधिक से अधिक लोगों को टेस्टिंग के लिए प्रेरित किया जाए। आशा, आंगनवाड़ी और ग्राम समिति के माध्यम से डोर टू डोर कोविड किट, होम आइसोलेशन में उपचार करवा रहे संक्रमितों तक समय से पहुंचा दी जाए।

इस दौरान महिला बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों पर विधायक निधि का इस्तेमाल जनप्रतिनिधि अपने विवेक अनुसार कोविड के लिए कर रहे हैं जिसका फायदा प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्र को मिल रहा है। इस दौरान सांसद अजय टम्टा ने कहा कि मुख्यमंत्री का प्रयास सराहनीय है मुख्यमंत्री द्वारा बेस अस्पताल अल्मोड़ा और मेडिकल कॉलेज को जोड़कर कोविड अस्पताल बनाने से बड़ा लाभ आम जनता को हो रहा है। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चैहान ने कहा कि सरकार का सार्थक प्रयास धरातल पर नजर आ रहा है।

उत्तराखंड : 25 मई तक बढ़ाया जा सकता है covid curfew, फिलहाल जारी नही हुआ है कोई लिखित आदेश, आज देर शाम तक लिया जायेगा निर्णय

उन्होंने बताया कि उनकी विधायक निधि से धौलादेवी ब्लाक में ऑक्सीजन युक्त कोविड केयर चिकित्सालय बनाने का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। कार्यक्रम में रानीखेत विधायक करन माहरा ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के सहयोग के बिना यह अस्पताल संभव नहीं था इस चिकित्सालय के बनने से रानीखेत के आस-पास के क्षेत्रों के कोरोना मरीजों को इसका लाभ मिलेगा।

Big News : उत्तराखंड में रूप बदल रहा कोरोना, दर्जन भर से ज्यादा Variant ढ़ा रहे कहर, पढ़िये पूरी ख़बर….

इस दौरान जिला अधिकारी अल्मोड़ा नितिन भदौरिया ने मुख्यमंत्री को कोविड संक्र्रमण के रोकथाम के लिये किये जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी प्रदान की। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि दीप भगत, जिला पंचायत सदस्य धन सिंह रावत, मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पाण्डे, सीओ एमएच कर्नल वीपी माथुर, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सविता हयांकी, ट्रेनिंग बटालियन कमाण्डर सुनील कटारिया, इंचार्ज कोविड सेन्टर डॉ. ऋषि चैहान, डॉ. बीके गड़कोटी, सीएमएस रानीखेत डॉ. केके पाण्डे, तहसीलदार विवेक राजौरी, आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी सहित प्रशासन व सेना के अधिकारी उपस्थित थे।

इस दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत अपूर्वा पाण्डे द्वारा मुख्यमंत्री को पांवर पांइट के माध्यम से कोविड केयर चिकित्सालय में सेना व जिला प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।

ब्रेकिंग न्यूज़ : श्रीनगर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

तूफ़ान ‘ताउ ते’ अपडेट : आज रात गुजरात तट से टकराने की आशंका, एनडीआरएफ व एसडीआरएफ टीमें तैनात

Breaking News : रानीखेत में खुला 50 बेड का कोविड अस्पताल, सीएम ने किया वर्चुअल उद्घाटन, पढ़िये पूरी ख़बर…

सराहनी : हल्द्वानी का यह school कोरोना काल में भी कायम रखे है उच्च शैक्षिक स्तर, वैंडी स्कूल ने निभाया Quality Education का वायदा

ALMORA NEWS: अपहृता और आरोपी को फरीदाबाद से ले आई पुलिस, राजस्व क्षेत्र का यह मामला पुलिस को हुआ था सुपुर्द

Almora News : राजस्व निरीक्षक और उप निरीक्षक सीख रहे भूलेख नियम और सर्वे बारीकियां, विपरीत परिस्थितियों में भी जारी है प्रशिक्षण

Almora News : मंदी की मार झेल रहे है व्यापारियों के लिए तत्काल जारी करें आर्थिक पैकेज, देवभूमि व्यापार मंडल ने करी मांग

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments