HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : पंतनगर की वृद्धा व रुद्रपुर के बालक सहित एम्स...

ब्रेकिंग न्यूज : पंतनगर की वृद्धा व रुद्रपुर के बालक सहित एम्स में 44 कोरानो संक्रमित मिले

ऋषिकेश। एम्स ऋषिकेश में पिछले 24 घंटों में 44 लोगों की सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिनमें 19 लोग स्थानीय हैं। संस्थान की ओर से इस मामले में स्टेट सर्विलांस ऑफिसर को सूचित कर दिया गया है। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि कपूरफार्म, गुमानीवाला ऋषिकेश निवासी 20 वर्षीय युवक, सुमन विहार बापूग्राम, ऋषिकेश निवासी 56 वर्षीय पुरुष, उग्रसेननगर, ऋषिकेश निवासी 39 वर्षीय पुरुष, आवास विकास कॉलोनी, ऋषिकेश निवासी 24 वर्षीया महिला की कोविड सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

साथ ही गंगानगर, ऋषिकेश निवासी 39 वर्षीय पुरुष, वीरपुर खुर्द वीरभद्र निवासी 30 वर्षीया महिला, आवास विकास कॉलोनी ऋषिकेश निवासी 60 वर्षीय पुरुष, चकजोगीवाला, छिद्दरवाला ऋषिकेश निवासी 13 वर्षीया किशोरी, वीरभद्र मार्ग निवासी 36 वर्षीय पुरुष, रामझूला मुनिकीरेती निवासी 47 वर्षीय पुरुष व चौदहबीघा मुनिकीरेती निवासी 37 वर्षीय पुरुष की कोविड सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। वीरभद्र मार्ग निवासी एक 22 वर्षीय व दूसरा 28 वर्षीय युवक, श्यामपुर ऋषिकेश निवासी 30 वर्षीय महिला, शिवाजीनगर के 43 वर्षीय पुरुष, वीरभद्र मार्ग 33 वर्षीय पुरुष व 29 वर्षीया महिला, साईं विहार कॉलोनी निवासी 26 वर्षीया महिला, बनखंडी ऋषिकेश निवासी 50 वर्षीय महिला की कोविड सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।

इसके अलावा धामपुर बिजनौर, यूपी निवासी 50 वर्षीया महिला, टिहरी विस्थापित क्षेत्र,जौलीग्रांट निवासी 26 वर्षीया महिला, जलालपुर अंबेडकरनगर, यूपी निवासी 48 वर्षीय पुरुष, पंतनगर, उधमसिंहनगर निवासी 69 वर्षीया महिला, धर्मनगरी बिजनौर, यूपी निवासी 22 पुरुष व यहीं के एक अन्य 19 वर्षीय पुरुष, फकीरगंज रामपुर, यूपी निवासी 30 वर्षीया महिला की कोविड सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। गुप्तकाशी, रुद्रप्रयाग निवासी 40 वर्षीय पुरुष, गोदावली बहादरपुर जट, हरिद्वार निवासी 50 वर्षीया महिला, पाडली गूजर, रुड़की, हरिद्वार निवासी 33 वर्षीय पुरुष, हरेंद्रनगर शामली, यूपी निवासी 65 वर्षीय पुरुष, संजय बाडी हरिद्वार नगर निवासी 71 वर्षीया महिला, रामधाम कॉलोनी, हरिद्वार निवासी 52 वर्षीय पुरुष की कोविड सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

रुड़की जेल, हरिद्वार निवासी 50 वर्षीय पुरुष, देवबंद, सहारनपुर यूपी निवासी 65 वर्षीय पुरुष, भगवानपुर रुड़की, हरिद्वार निवासी 25 वर्षीय पुरुष, बीएचईएल हरिद्वार निवासी 59 वर्षीय महिला व मायापुर हरिद्वार निवासी 55 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। साथ ही कनखल, हरिद्वार निवासी 40 वर्षीया महिला, पंजाबी मोहल्ला, उधमसिंहनगर निवासी 10 वर्षीय किशोर, सब्जी मंडी पुल सहारनपुर निवासी 36 वर्षीया महिला, बिग बाजार, ज्वालापुर, हरिद्वार निवासी 60 वर्षीय पुरुष, विजय पार्क एक्सटेंशन, देहरादून निवासी 42 वर्षीय महिला, मुजफ्फनगर निवासी 43 महिला, सुभाषनगर, ज्वालापुर हरिद्वार निवासी 60 वर्षीया महिला की सैंपल रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव पाई गई है। उन्होंने बताया है कि उक्त सभी कोविड पॉजिटिव मामलों के बाबत संस्थान की ओर से स्टेट सर्विलांस ऑफिसर को सूचना भेज दी गई है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments