HomeUttarakhandBageshwarAlmora: रोजगार मेले में साक्षात्कार के आधार पर 35 युवाओं का चयन

Almora: रोजगार मेले में साक्षात्कार के आधार पर 35 युवाओं का चयन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
आज यहां पूर्व तय तिथि के अनुसार क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार मेला लगा। विभिन्न कंपनियों में रोजगार के लिए साक्षात्कार के जरिये चयन किया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

सहायक सेवायोजन अधिकारी भगवती धर्मशक्तू ने बताया कि इस एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन हुआ, जिसमें मिन्डा कार्पोरेशन, राने टीआरडब्लू व एडविक हाईटैक लिमिटेड रूद्रपुर के लिए अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिये गए। कुल 90 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिनमें से साक्षात्कार के उपरान्त कुल 35 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। रोजगार मेले में उपस्थित समस्त बेरोजगार अभ्यर्थियों का भविष्य के लिए पंजीकरण भी कर लिया गया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments