HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : पिकप से 01 लाख 72 हजार 800 रूपये की 30...

अल्मोड़ा : पिकप से 01 लाख 72 हजार 800 रूपये की 30 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार, वाहन सीज

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। एसएसपी के निर्देश पर लॉकडाउन के दौरान शराब तस्करों की धरपकड़ लगातार जारी है। आज लमगड़ा पुलिस ने एक तस्कर की गिरफ्तारी करते हुए 30 पेटी शराब बरामद की है। पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष लमगड़ा जगदीश ढकरियाल, चौकी प्रभारी जैंती उनि गौरव जोशी, कानि मौ. यामीन, कानि. शादाब खान द्वारा कस्बा ज्वारनैणी में पिकप संख्या यूके-04सीए-7874 को चैक किये जाने पर विक्रम सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी ग्राम-सूनी पो.- बंड़चूला धारी नैनीताल से 30 पेटी मैकडवल न01 व्हिस्की (कीमत-172800 रूपये) बरामद किया गया है। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष जगदीश ढकरियाल ने बताया कि विक्रम सिंह ने बिक्री के लिए अपने पास शराब एकत्र कर रखा गया था जिसे बेचने हेतु नैनीताल जनपद को ले जा रहा था, चैकिंग के दौरान 1440 पव्वे कुल- 13 पेटी मैकडवल नंबर 1 व्हिस्की के साथ गिरफ्तार करते हुए थाना लमगड़ा में धारा- 60/72 आबकारी अधि0/188 भा0द0वि0/51(ख) आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
इधर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में लाॅक डाउन में अवैध रूप से शराब की तस्करी करने वालों पर अल्मोड़ा पुलिस की पैनी नजर है। ऐसे तस्करों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है एवं लगातार सफलता भी प्राप्त हो रही है। लाॅक डाउन अवधि में अब तक पुलिस ने 48,36,405 रूपये लगभग की 765 पेटी अंग्रेजी/देशी शराब तथा 150 लीटर कच्ची शराब बरामद करते हुए 24 तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 05 वाहनों को सीज किया है। अवैध शराब के तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही जारी है।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments