HomeBreaking Newsकोरोना संकट : राजस्थान में 24 घंटे में 27 कोरोना पाजिटिव मिले,...

कोरोना संकट : राजस्थान में 24 घंटे में 27 कोरोना पाजिटिव मिले, संक्रमितों की संख्या 2 हजार के पार

जयपुर। राजस्थान से ऐसी खबर आ रही है जिसे सुनकर आपकी पेशानी पर भी चिंता की लकीरें खिंच आनी स्वाभाविक है। यहां 24 घंटे में मिले 27 नए कोरोना मरीज हैं। इस तरह राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2 हजार पार कर गया है। राजस्थान में शनिवार को 27 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। जिसमें अजमेर में 8 पॉजिटिव मिले। इसमें 10 साल की एक बच्ची भी शामिल है। वहीं झालावाड़ और जोधपुर में 5-5, कोटा में 4, धौलपुर में 2, भरतपुर, जयपुर और डूंगरपुर में 1-1 संक्रमित मिला। जिसके बाद राजस्थान में कुल संक्रमितों को आंकड़ा 2061 पहुंच गया है। इससे पहले शुक्रवार को 70 नए कोरोना केस सामने आए। जिसमें सबसे ज्यादा कोटा में 22 लोग पॉजिटिव मिले। वहीं जयपुर में 36, जोधपुर में 6, झालावाड़ में 4, पाली और भरतपुर में 1-1 संक्रमित मिला।

ADVERTISEMENTSAd Ad

आज राज्य में 33वीं मौत भी हुई है। रामगंज में रहने वाली 65 साल की बुजुर्ग की मौत हुई। जिन्हें 23 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहीं 24 को इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसके बाद 25 अप्रैल की सुबह मौत हो गई।
प्रदेश में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं। यहां 779 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं। इसके अलावा जोधपुर में 368 (इसमें 47 ईरान से आए), टोंक में 115, कोटा में 148, भरतपुर में 108, अजमेर में 114, नागौर में 93, बांसवाड़ा में 61, जैसलमेर में 48 (इसमें 14 ईरान से आए), झुंझुनूं में 41, बीकानेर में 37, भीलवाड़ा में 33 मरीज मिले हैं। उधर, दौसा में 21, झालावाड़ में 29, चूरू में 14, हनुमानगढ़ में 10, सवाईमाधोपुर में 8, अलवर में 7, डूंगरपुर में 6, सीकर और उदयपुर में 4-4, धौलपुर, पाली और करौली में 3-3, बाड़मेर और प्रतापगढ़ में 2-2 कोरोना मरीज मिल चुके हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments