HomeUttarakhandAlmoraगत वर्ष के सापेक्ष इस दफा जिला योजना में 26 प्रतिशत वृद्धि

गत वर्ष के सापेक्ष इस दफा जिला योजना में 26 प्रतिशत वृद्धि

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा जिला योजना की समिति में आज 6919.49 लाख का बजट अनुमोदित

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाः जिला योजना समिति की बैठक विकास भवन सभागार में आज आयोजित हुई। जिसमें वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 6919.49 लाख की जिला योजना अनुमोदित की गई। जिला योजना समिति के अध्यक्ष समेत सदस्यों ने विभागों को आवंटित धनराशि पर सहमति दी।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

इस वित्तीय वर्ष में 1331 लाख रुपये लोक निर्माण विभाग, जल संस्थान के लिए 1300 लाख रुपये, माध्यमिक शिक्षा 548 लाख रुपये, युवा कल्याण विभाग के लिए 450 लाख रुपये, पर्यटन विभाग के लिए 382 लाख रुपये, चिकित्सा एवं स्वास्थ 350 लाख रुपये, पेयजल निगम 400 लाख रुपये समेत सहित अन्य विभागों के लिए धनराशि अनुमोदित की गई है। इस बार जिला योजना में पिछली वर्ष 2022 -23 (5485 लाख रुपए) की जिला योजना के सापेक्ष लगभग 26 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। जिस पर जनप्रतिनिधियों ने हर्ष व्यक्त किया।

बैठक की शुरुआत जिलाधिकारी वंदना ने जिला पंचायत अध्यक्ष उमा बिष्ट को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत करते हुए की। इसके पश्चात मुख्य विकास अधिकारी अंशुल सिंह ने जिला योजना वर्ष 2023 -24 की विभागवार आवंटित की गई धनराशि का प्रस्तुतिकरण किया। साथ ही उन्होंने जिला योजना से संबंधित विविध प्रावधानों पर प्रकाश डाला। बैठक में जनपद प्रभारी मंत्री धनसिंह रावत वर्चुअली जुड़े और उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित करते हुए कहा कि जितने भी प्रस्ताव विभागों को प्राप्त हुए हैं, उन पर जिला प्लान शामिल किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि विभाग समन्वय बनाकर कार्य करें एवं जिला योजना की धनराशि को जनपद के विकास के लिए ही खर्च किया जाए।

बैठक में उपस्थित विधायकों एवं सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की विभिन्न समस्याओं को सदन में रखा तथा उस पर त्वरित कार्यवाही की मांग की। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्षा उमा बिष्ट ने सभी विभागों को आपसी समन्वय तथा जनप्रतिनिधियों से तालमेल रखकर कार्यों को करने के निर्देश दिए। जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने अपने क्षेत्र की समस्या भी सदन में रखी। जिसके निराकरण के लिए विभागीय अधिकारियों को जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द किया जाए। बैठक में विधायकगण मनोज तिवारी, मदन सिंह बिष्ट, प्रमोद नैनवाल, मोहन सिंह मेहरा, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, सभी जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख व अन्य जनप्रतिनिधि एवं समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। सल्ट के विधायक महेश जीना वर्चुअली जुड़े।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments