रामनगर। यहां सेना में भर्ती के लिये कोरोना नेगेटिव प्रमाणपत्र बनाने आये 74 में से 25 युवक कोरोना संक्रमित पाए गये हैं। उधर, वीरभट्टी के प्रेमाजगाती स्कूल के 15 बच्चे कोरोना संक्रमित पाए जाने से स्वास्थ्य विभाग में हडकंंप मच गया है। स्कूल को अगले आदेश तक के लिये बन्द कर दिया गया है। इसके बाद आब सभी बच्चों की जाँच की जायेगी। रामनगर में जोरोना पाए गये सभी युवकों को ईएसटी कानिया के क्वारिन्टीन सेंटर में भर्ती कर दिया गया। बताया जा रहा है कि कोरोना पॉजिटिव पाए गये सभी युवक ढेला, पीरूमदारा, कानिया, जस्सागांजा आदि क्षेत्रों से हैं। इसके अलावा एक महिला भी कोरोना संक्रमित मिली है।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS




