HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज: सल्ट मेंं पकड़ी 22 हजार की शराब; एक गिरफ्तार;...

अल्मोड़ा न्यूज: सल्ट मेंं पकड़ी 22 हजार की शराब; एक गिरफ्तार; गुड़गांव से पौढ़ी गढ़वाल हो रही थी तस्करी

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जनपद के सल्ट थानांतर्गत पुलिस ने हरियाणा मार्का की मदिरा पकड़ी है। जो गुड़गांव से लाकर पौढ़ी गढ़वाल को ले जाई जा रही थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बरामद शराब की कीमत 22 हजार रुपये बताई गई है।
हुआ यूं कि सल्ट थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष चंद्र सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ थाना गेट के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी चेकिंग के दौरान स्विप्ट डिजायर कार संख्या यूपी—25 सीएम—2476 में से चालक अमित कुमार के कब्जे से 24 बोतल अंग्रेजी शराब तथा 12 केन बियर हरियाणा मार्का की बरामद हुई। बरामद मदिरा की कीमत करीब 22 हजार रुपये आंकी गई है। पूछताछ मेंं पता चला कि यह शराब गुड़गांव, हरियाणा से लाई गई थी और पौढ़ी गढ़वाल के उपराईखाल ले जाई जा रही थी। पुलिस ने चालक अमित कुमार शंखधर पुत्र भगवत शंखधर, निवासी इंद्रा कालोनी—2, सैक्टर—52, थाना सुशांत लोक, गुड़गांव हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस टीम में प्रभारी थानाध्यक्ष चंद्र सिंह के साथ कांस्टेबिल संजू कुमार व शंभू सिंह शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments