जहां संपूर्ण देश सहित उत्तराखंड प्रदेश में कोरोना की रफ्तार कम हो रही है, वहीं फिलहाल अल्मोड़ा में राहत मिलती नही दिख रही है।
बीते 24 घंटों में यहां 204 नए लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। वहीं आज जनपद में 04 लोगों की मौत कोरोना से हो गई है। अब तक यहां कुल संक्रमितो की संख्या 10 हजार 467 पहुंच चुकी है।
डिस्चार्ज व माइग्रेट होने वालों की संख्या 9199 है। एक्टिव केस 1 हजार 140 बताये जा रहे हैं।
अब तक यहां कोरोना से कुल मौतें 128 हो चुकी हैं।
आज मिली जानकारी के अनुसार ब्लॉक हवालबाग से 37, ताकुला 18, द्वाराहाट 9, ताड़ीखेत 19, सल्ट 12, धौलादेवी 20, चौखुटिया 21, भिकियासैंण 12, लमगड़ा 8, लोधिया बैरियर 6 के अलावा 42 पॉजिटिव केस अल्मोड़ा लोकल व आसपास के स्थानों से हैं।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।