HomeUttarakhandAlmoraहल्द्वानी से अल्मोड़ा पहुंचकर दी मुफ्त सेवा, 200 लोगों ने उठाया लाभ

हल्द्वानी से अल्मोड़ा पहुंचकर दी मुफ्त सेवा, 200 लोगों ने उठाया लाभ

╰┈➤ विशेषज्ञ चिकित्सक डा. करन छाबड़ा एवं डा. सुमित खत्री ने किया मरीजों का चेकअप
╰┈➤ मेडिकल हॉल चौक बाजार अल्मोड़ा की ओर से जनहितार्थ लगा नि:शुल्क कैंप

🚨 ALMORA SPECIAL
✈️ अल्मोड़ा के रवि टम्टा की
‘उड़ने वाली कार’ आखिर कैसी है?
चीन-जापान की Flying Cars की दुनिया में SKYNeX कहां खड़ी है? 👇 खुद देखिए इसकी उड़ान
▶️ वीडियो देखिए और बताइए—
क्या भविष्य की उड़ान अल्मोड़ा से शुरू हो सकती है?
पूरा समाचार पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें 👇
ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: नगर के हृदय स्थल चौक बाजार में रविवार को लगे नि:शुल्क ​स्वास्थ्य शिविर का करीब 200 मरीजों ने लाभ उठाया। कैंप में पीएसपी मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल हल्द्वानी से आए विशेषज्ञ डा. करन छाबड़ा एवं डा. सुमित खत्री ने लोगों का मुफ्त चेकअप कर चिकित्सा परामर्श दिया। इसमें मुफ्त ब्लड प्रेशर व खून की जाचें भी हुईं।

नगर के नामी मेडिकल हॉल व सहयोगी प्रतिष्ठान लक्ष्मी मेडिकल हॉल की ओर से जनहितार्थ आयोजित शिविर में खास तौर पर विशेष तौर पर पेट दर्द, गैस, एसिडिटी, फैटी लिवर, पीलिया, अल्सर, कब्ज के साथ ही पाचन संबंधी विकारों से पीड़ित मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उपचार के लिए उन्हें चिकित्सीय परामर्श दिया। इनके अलावा अस्थमा, सीओपीडी, निमोनिया, फेफड़ों के संक्रमण, सांस फूलना और लगातार खांसी आदि बीमारियों से पीड़ित मरीजों का परीक्षण किया गया। शिविर में ब्लड प्रेशर व खून की जांच निःशुल्क की गई। करीब 200 मरीजों का परीक्षण हुआ। शिविर की सफलता को देखते हुए भविष्य में फिर जनहित में शिविर लगाने की बात कही गई। इससे पूर्व शिविर में पहुंचने पर मेडिकल हाल के संचालक राघव पंत ने हल्द्वानी से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।शिविर में कुमाऊं के पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डॉ. जेसी दुर्गापाल, प्रमुख समाजसेवी किशन गुरूरानी, प्रतिष्ठान से जुड़े दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. हर्षवर्धन पंत, तकनीशियन जगदीश बिष्ट और भगवान दत्त साह आदि का विशेष सहयोग रहा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments