HomeAccidentअल्मोड़ा: दुगालखोला के ड्रीम ब्यूटी पार्लर में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग

अल्मोड़ा: दुगालखोला के ड्रीम ब्यूटी पार्लर में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग

लाखों का सामान जलकर राख

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। नगर के दुगालखोला क्षेत्र में रविवार तड़के एक बड़ा अग्निकांड हो गया। यहां स्थित ड्रीम ब्यूटी पार्लर में सुबह करीब 4:00 बजे अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे पार्लर को अपनी चपेट में ले लिया।

🚨 ALMORA SPECIAL
✈️ अल्मोड़ा के रवि टम्टा की
‘उड़ने वाली कार’ आखिर कैसी है?
चीन-जापान की Flying Cars की दुनिया में SKYNeX कहां खड़ी है? 👇 खुद देखिए इसकी उड़ान
▶️ वीडियो देखिए और बताइए—
क्या भविष्य की उड़ान अल्मोड़ा से शुरू हो सकती है?
पूरा समाचार पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें 👇
ADVERTISEMENTS

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने बिना समय गंवाए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में सफलता हासिल की। लोगों की तत्परता और सूझबूझ के कारण आग आसपास की अन्य दुकानों और प्रतिष्ठानों तक नहीं फैल सकी। यदि आग फैल जाती तो नुकसान कहीं अधिक बड़ा हो सकता था।

अग्निकांड में पार्लर के भीतर रखा फर्नीचर, महंगे कॉस्मेटिक उत्पाद, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण तथा अन्य उपयोगी सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। इससे पार्लर संचालिका ममता बिष्ट को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान होने का अनुमान है। घटना के बाद परिवार और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments