HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: 01.81 लाख कीमत की चरस के साथ एक तस्कर दबोचा

अल्मोड़ा: 01.81 लाख कीमत की चरस के साथ एक तस्कर दबोचा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिले के लमगड़ा थानांतर्गत एसओजी व पुलिस की संयुक्त टीम ने एक नशा तस्कर पकड़ा है। जिसके कब्जे से 01.81 लाख रूपये की चरस बरामद की है।

🚨 ALMORA SPECIAL
✈️ अल्मोड़ा के रवि टम्टा की
‘उड़ने वाली कार’ आखिर कैसी है?
चीन-जापान की Flying Cars की दुनिया में SKYNeX कहां खड़ी है? 👇 खुद देखिए इसकी उड़ान
▶️ वीडियो देखिए और बताइए—
क्या भविष्य की उड़ान अल्मोड़ा से शुरू हो सकती है?
पूरा समाचार पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें 👇
ADVERTISEMENTS

मामला​ लमगड़ा थानांतर्गत से संबंधित बीते दिवस का है। थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक व प्रभारी एसओजी सुनील धानिक के नेतृत्व में पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम संयुक्त चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान विष्णु मंदिर मोड से स्यूरी गांव की ओर जाने वाली कच्ची सड़क से 100 मीटर की दूरी पर एक व्यक्ति के कब्जे से 908 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।पूछताछ में पता चला अवैध चरस के साथ पकड़ा गया तस्कर संतोष राम पुत्र गोविन्द राम, निवासी ग्राम भुमका, थाना मुक्तेश्वर, जिला नैनीताल है। जिसके पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए थाना लमगड़ा में उसके खिलाफ धारा-8/20 NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी। पुलिस बरामद चरस की कीमत करीब 01.81 लाख रूपये बताई है। पुलिस टीम में मोरनौला चौकी प्रभारी नरेश कोहली, हेड कांस्टेबल पंकज वर्मा व इरशाद उल्ला, कांस्टेबल विशन सिंह व राकेश खेतवाल आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments