HomeUttarakhandAlmoraसल्ट : पिकअप से 20 पेटी अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार

सल्ट : पिकअप से 20 पेटी अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। थानाध्यक्ष सल्ट प्रमोद पाठक के नेतृत्व में हुई पुलिस कार्रवाई में एक पिकअप से 20 पेटी अवैध शराब बरामद हुई है। बरामद माल की कीमत 81 हजार 600 रुपये है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ADVERTISEMENTSAd

जानकारी के अनुसार एसआई धरम सिंह व पुलिस टीम द्वारा पुलिस बैरियर चैक पोस्ट मरचूला में चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान पिकअप वाहन संख्या- UK19-CA-1224 को रोक कर चैक किया गया। पिकअप चालक राकेश चंद्र के कब्जे से 10 गत्ते की पेटी में 120 बोतल व 10 गत्ते की पेटी में 480 क्वाटर बोतल देशी मसालेदार शराब बाजपुर गुलाब माल्टा (कुल 20 पेटी) अवैध शराब बरामद हुई।

जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर थाना सल्ट में आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा परिवहन में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया है। गिरफ्तार युवक राकेश चंद्र उम्र 27 वर्ष पुत्र हरी दत्त ग्राम लूहेडा पोस्ट तोलुयु, सल्ट का रहने वाला है।

आरोपी के कब्जे से 10 गत्ते की पेटी में 120 बोतल व 10 गत्ते की पेटी में 480 क्वाटर बोतल देशी मसालेदार शराब बाजपुर गुलाब माल्टा (कुल 20 पेटी) बरामद हुई है। थाना सल्ट पुलिस टीम में एसआइ धरम सिंह, अ.उ.नि. लखविंदर सिंह, हेड कांस्टेबल दीपक कुमार व होमगार्ड मनोज शर्मा शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments