HomeAccidentबागेश्वर : जीप की बाइक से भिड़ंत, बाइक सवार 2 युवक घायल

बागेश्वर : जीप की बाइक से भिड़ंत, बाइक सवार 2 युवक घायल

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। बागेश्वर-कांडा मार्ग स्थित कांडाधार के समीप एक जीप व बाइक में टक्कर हो गई। इस हादसे में दो बाइक सवार युवक घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस मामले की जांच जुट गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय सागर कुमार पुत्र राजेंद्र राम व 18 वर्षीय दीपक कर्नाटक पुत्र उमेश चंद्र सिरोली घिघारूतोला निवासी शुक्रवार अपराह्न दो बजे बागेश्वर से बाइक में सवार होकर अपने घर की ओर जा रहे थे। कांडा धार के वन विभाग की नर्सरी के पास उनकी भिड़ंत एक मैक्स जीप से हो गई। इस हादसे में दोनों ही घायल हो गए।

घायलों को लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों का इलाज कर रहे डॉ. नसीम ने बताया कि सागर कुमार के पांव व हाथ में चोटें हैं, जबकि दीपक के भी हाथ में चोट है। दोनों को भर्ती किया गया है। सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments