HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : 18 आईएएस व एक वित्त सेवा अधिकारी के क्षेत्र...

ब्रेकिंग न्यूज : 18 आईएएस व एक वित्त सेवा अधिकारी के क्षेत्र में फेरबदल

हल्द्वानी। सरकार ने 18 आईएएस एवं एक वित्त सेवा अधिकारी के काम में बदलाव किया है। आईएएस राधा रतूड़ी से अपर मुख्य सचिव, सामान्य प्रशासन, अवस्थापना विकास आयुक्त, अंतर विभागीय समन्वय, शहरी विकास एवं उर्जा विभाग वापस ले लिया गया है। उन्हें अपर मुख्य सचिव तकनीकी शिक्षा तथा अध्यक्ष उत्तराखंड परिवहन निगम का पदभार दिया गया है। आईएएस मनीषा पंवार को कृषि उत्पादन आयुक्त का पदभार दिया गया है। आनंद वर्धन से प्रमुख सचिव नियोजन की जिम्मेदारी ली गई है। उन्हें खनन एवं अवस्थापना विकास का प्रमुख सचिव व अंतर विभागीय समन्वय, शहरी विकास एवं उर्जाग विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

आईएसएस एल फैनई से उद्योग के महानिदेशक व आयुक्त का पदभार वापस ले लिया गया है। आईएएस आर मीनाक्षी सुदंरम से कृषि शिक्षा, कृषि एवं कृषि विपणन एवं उद्यान विभाग सचिव की जिम्मेदारी ली गई है। आईएएस शैलेश बगौली से आपदा प्रबंधन का सचिव पद वापस लेकर उन्हें आवास सचिव व मुख्य प्रशासक आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण पद दिया गया है। आईएएस डी सैंथिल पांडियन पर सचिव आयुष शिक्षा की जिम्मेदारी बढ़ा दी गई है। आईएएस नीतेश कुमार झा से सचिव आवास तथा मुख्य प्रशासक उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण का पद वापस ले लिया गया है।
राधिका झा से सचिव ग्रामीण निर्माण का पद वापस लिया गया है।

हरवंश सिंह चुघ से गनना व चीनी सचिव का पद वापस लिया गया है। उन्हें सचिव कृषि शिक्षा, कृषि विपणन एवं उद्यान विभाग का पद दिया गया है।
दिलीप जावलकर से सचिव आयुष एवं आयुष शिक्षा का पद वापस लिया गया है। एसए मुरुगेशन को महानिदेशक/आयुक्त उ़द्योग का पद दिया गया है। आईएएस हरिचंद्र सेमवाल को सचिव / प्रभारी आबकारी, पंचायती राज निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है। बृजेश कुमार संत से सचिव / प्रभारी पंचायती राज की जिम्मेदारी ली गई है। उन्हें सचिव ग्रामीण निर्माण की जिम्मेदारी दी गई है।

चंद्रेश कुमार यादव को सचिव/ प्रभारी, जनगणना, गन्ना, चीनी, शहरी विकास का अतिरिक्त प्रभारी सौंपा गया है। नीरज खैरवाल को प्रबंध निदेशक पिटकुल बनाया गया है। विनय शंकर पांडेय को अपर सचिव श्हारी विकास बनाया गया है। डा. अहमद इकबाल को निदेश आडिट की जिम्मेदारी दी गई है। वित्त सेवा की अधिकारी अमिता जोशी से निदेशक आडिट की जिम्मेदारी ले ली गई है।

देखें किसे क्या मिला

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments