पंतनगर। पंतनगर थाना क्षेत्र के मस्जिद कालोनी के समीप जंगल में एक किशोर का शव बरामद हुआ है। काफी मशक्कत के बाद पुलिस शव की शिनाख्त कराई। मृतक की पहचान पंतनगर के इंदिरा नगर निवासी अजय सिंह पुत्र संजय सिंह के रूप में हुई है। मृतक की उम्र 17 वर्ष बताई जा रही है।
ADVERTISEMENTS

इससे पूर्व आज सुबह पंतनगर क्षेत्र के मस्जिद कोलानी से लगते जंगल में किशोर की लाश मिलने से हड़कंप मच गया था। शव को देखने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पंतनगर प्रभारी मदन जोशी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसकी मौत कैे हुई इसका पता लगाने के लिए पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS


