ब्रेकिंग न्यूज : नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में फिर मिलने लगे कोरोना पॉजिटिव, कुल आंकड़ा पहुंचा 1836, देखिए कहां कितने मिले

देहरादून। स्वास्थ्य विभाग का दोपहर बाद 3बजे का हैल्थ बुलेटिन हासिल हो गया है। आज कोरोना के 17 नए केस दर्ज हुए हैं। इसके अलावा…

देहरादून। स्वास्थ्य विभाग का दोपहर बाद 3बजे का हैल्थ बुलेटिन हासिल हो गया है। आज कोरोना के 17 नए केस दर्ज हुए हैं। इसके अलावा 24 लोगों को स्वास्थ्य लाभ के बाद घर भेज दिया गया है। इस प्रकार उत्तराखंड में कुल कोरोना पाजिटिव का अब तक का आंकड़ा 1836 हो गया है। प्रदेश में अब कुल एक्टिव केस 668 हैं। आज अल्मोड़ा में दिल्ली से लौटा एक प्रवासी कोरोना पाजिटिव पाया गया है। बागेश्वर में फरीदाबाद व दिल्ली से आए दो प्रवासी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

नैनीताल में मुंबई से आए तीन लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। टिहरी में मुंबई से लौटे तीन प्रवासी और पौड़ी में मुंबई से लौटे दो और दिल्ली से लौटा एक प्रवासी कोरोना संक्रमित पाया गया है। रुद्रप्रयाग में तीन स्थानीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। चिंता की बात यह है कि तीनों की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है।

पिथौरागढ़ में मुंबई और दिल्ली से लौटे दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। आज यूएस नगर से पांच, बागेश्वर से चार, चमोली से पांच, देहरादून से नौ और पौड़ी से एक व्यक्ति को कोरोना पर विजय प्रापत करने के बाद घर भेज दिया गया। प्रदेश में कोरोना पीड़ितों का डबलिंग रेट 24.65 हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *