पुलिस ने शुरू की तलाश
सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र स्थित वंदना विहार, लालडांठ रोड से 16 वर्षीय किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। शनिवार सुबह घर से बिना किसी को बताए निकली किशोरी देर शाम तक वापस नहीं लौटी तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगने पर परिवार ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

देखिए पूरा VIDEO

जानकारी के अनुसार वंदना विहार निवासी रवि मौर्य पुत्र छेदालाल मौर्य ने मुखानी थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उनकी छोटी बहन खुशबू मौर्य (16 वर्ष) शनिवार सुबह अचानक घर से चली गई। परिवार को पहले लगा कि वह आसपास या किसी परिचित के यहां गई होगी, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।
परिवार ने रिश्तेदारों, मित्रों और परिचितों के साथ-साथ संभावित स्थानों पर भी उसकी खोजबीन की, लेकिन देर रात तक उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजन मुखानी कोतवाली पहुंचे और किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कराते हुए शीघ्र बरामदगी की मांग की।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संभावित स्थानों पर किशोरी की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी आवश्यक पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है और किशोरी की जल्द से जल्द सकुशल बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस ने लोगों से की सहयोग की अपील
यदि किसी व्यक्ति को खुशबू मौर्य के संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त होती है या वह कहीं दिखाई देती हैं, तो इसकी सूचना तत्काल मुखानी थाना पुलिस या नजदीकी पुलिस स्टेशन को देने की अपील की गई है। समय पर दी गई सूचना किशोरी को सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
एक प्रतीकात्मक चित्र


