HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: सल्ट के खुमाड़ में लगे बहुद्देश्यीय शिविर में मिलीं 16 शिकायतें

अल्मोड़ा: सल्ट के खुमाड़ में लगे बहुद्देश्यीय शिविर में मिलीं 16 शिकायतें

➤ अधिकारियों को जन समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिले के दूरस्थ विकासखंड सल्ट के राजकीय इंटर कालेज खुमाड़ में बहुद्देश्यीय शिविर आयोजित किया गया। जिसमें लोगों की समस्याएं सुनीं और शिकायतों का निवारण करते हुए समस्याओं को समाधान के​ लिए संबंधित विभागों के पास भेजा गया।

शिविर की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष नवीन वर्मा ने आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। शिविर में क्षेत्र के लोगों ने भारी संख्या में प्रतिभाग कर विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर आमजन को सरकारी योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों तथा उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्रदान की। शिविर में कुल 16 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया तथा शेष मामलों के समाधान हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष महेश्वर सिंह मेहरा, ब्लॉक प्रमुख सल्ट कंचन रावत, उपजिलाधिकारी सल्ट रिंकू बिष्ट, जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेन्द्र पांडेय सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments