HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : नैनीताल जिले में छह घंटों में मिले 14 कोरोना...

ब्रेकिंग न्यूज : नैनीताल जिले में छह घंटों में मिले 14 कोरोना पाजिटिव, यूएस नगर व पिथौरागढ़ में एक—एक संक्रमित मिले, कुल संख्या 1085 पहुंची

हल्द्वानी। कोरोना ने नैनीताल में आए प्रवासियों पर अपनी जकड़ कमजोर नहीं की है। आज यहां मुंबई से आए 14 लोगों पर कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई है। पिथौरागढ़ और यूएस नगर में एक एक मामले पाजिटिव आए हैं। दून में प्राइवेट लैब से एक और चमोली में दिल्ली से आए दो प्रवासी संक्रमित पाए गए हैं। इस प्रकार प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1085 हो गई है। प्रदेश में आज दोपहर दो बजे से शाम आठ बजे तक कुल 19 मामले सामने आए हैं। इनमें से 14 तो अकेले नैनीताल जिले से ही हैं। नैनीताल में आए पाजिटिव आए सभी मामले मुंबई से आए प्रवासियों के हें। यूएस नगर में आज एक मात्र पाजिटिव केस मिला है। जो थाने महाराष्ट्र से आए प्रवासी का है। पिथौरागढ़ में पाया गया एक मात्र मामला मुंई से लौटे प्रवासी का है।
दूसरी ओर आज प्रदेश के अलग अलग चिकित्सालयों से ठीक होने के बाद 23 लोगों को घर भेजा गया। इसी तरह 269 लोगों को पाजिटिव होने के बावजूद असिम्टमेटिक होने के कारण होम क्वारेंटाइन में घर भेजा गया। इस प्रकार कुल 282 लोगों को आज घर भेजा गया।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments