HomeUttarakhandNainitalलालकुआं ब्रेकिंग : बिंदुखत्ता में दो बहनों के 13 वर्षीय भाई ने...

लालकुआं ब्रेकिंग : बिंदुखत्ता में दो बहनों के 13 वर्षीय भाई ने लगाई फांसी, मौत

लालकुआं। बिंदुखत्ता में अज्ञात कारणों के चलते 13 वर्षीय बालक ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

ADVERTISEMENTSAd Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिंदुखत्ता के संजय नगर तृतीय निवासी राजेश कुमार का 13 वर्षीय पुत्र साहिल कुमार ने बुधवार की प्रातः 9 बजे लगभग फांसी लगा ली। साहिल पुराना बिन्दुखेड़ा राजकीय इण्टर कॉलेज में 9वीं का छात्र था।

परिजनों ने बताया कि प्रातः दादी ने किसी बात को लेकर साहिल को डांट लगायी थी जिसके बाद उक्त बालक ने अपने किचन में रस्सी डाल कर फांसी लगा ली। साहिल के छोटे भाई ने भाई को लटके हुए देखा तो उसने परिजनों को बताया तब तक देर हो चुकी थी।

परिजनों के हाथ-फॉव फूल गये उन्होंने आनन-फानन में रस्सी काटी और बालक को हल्द्वानी सुशीला तिवारी ले गये जहां चिकित्सकों ने साहिल को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने देर सांय तक शव का अंतिम संस्कार कर दिया। उक्त घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बताते चलें कि उक्त बालक की माता की 3 वर्ष पूर्व डिलीवरी के समय मौत हो गयी थी। बालक के पीछे दो भाई व दो बहनें है।

उपलब्धि: मेहनत के बल पर गीता ने पाया गोल्ड मेडल

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments