HomeHimachalबद्दी ब्रेकिंग : 12 वर्षीय लापता बच्चे का 17 दिन बाद भी...

बद्दी ब्रेकिंग : 12 वर्षीय लापता बच्चे का 17 दिन बाद भी नहीं लगा पता, परिवार दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

बद्दी। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत सब्जी मंडी के पास किराए के मकान में रहने वाले एक परिवार के 12 बर्षीय बच्चे के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है बताया जा रहा है कि बच्चा 13 अक्टूबर को सुबह 8 बजे घर से निकला लेकिन वापस अपने घर नहीं लौटा है पीड़ित परिवार ने पहले आसपास बच्चे को ढूंढा गया लेकिन जब बच्चे का कहीं पर भी कुछ पता नहीं चला तो पीड़ित परिवार ने पुलिस थाना बद्दी में बच्चे के गुमशुदा होने का मामला दर्ज करवा दिया गया था। बच्चे के लापता हुए अब 17 दिन से ज्यादा का समय हो चुका है लेकिन बच्चे का कहीं पर भी कोई सुराग नहीं लग पा रहा है बच्चे को ढूंढने के लिए पीड़ित परिवार दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है हालांकि पुलिस भी जगह-जगह बच्चे को ढूंढने के लिए जा रही है लेकिन कहीं पर भी बच्चे का कोई भी अता पता नहीं लग रहा है पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से जल्द बच्चे को ढूंढने की अपील की है।

ADVERTISEMENTSAd

आपको बता दें कि मंडी जिला के रहने वाले परिवार का इकलौता बेटा 13 अक्टूबर को अपने घर से अचानक लापता हो गया पीड़ित परिवार ने बच्चे के लापता होने का पुलिस थाना में मामला दर्ज करवा दिया था लेकिन 17 दिन बीत जाने के बाद भी बच्चे का कहीं पर भी कोई सुराग नहीं लग पाया है अब इकलौते बेटे को ढूंढने के लिए पीड़ित परिवार दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है।

इस बारे में जब हमने लापता बच्चे के पिता से बात की तो उन्होंने बताया कि वह मंडी जिला के रहने वाले हैं और बद्दी में एक निजी कंपनी में काम करते हैं उन्होंने बताया कि उनका इकलौता बेटा विनीत कुमार जिसकी उम्र 12 वर्ष है 13 अक्टूबर को अचानक घर से लापता हो गया था उन्होंने बताया कि बच्चा नव ज्योति पब्लिक स्कूल भुड़ में पढ़ता था और उन्होंने उसके साथियों और हर जगह तलाश कर लिया लेकिन कहीं पर भी बच्चे का कोई पता नहीं चला उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द बच्चे को ढूंढने की गुहार लगाई है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments