HomeUttarakhandAlmoraCorona Update: अल्मोड़ा में 12 नये कोरोना पॉजिटिव केस, बागेश्वर में कोई...

Corona Update: अल्मोड़ा में 12 नये कोरोना पॉजिटिव केस, बागेश्वर में कोई नया मामला नहीं

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/बागेश्वर
कोरोना संक्रमण अपना ​अस्तित्व बनाए हुए है, हालांकि संक्रमण प्रसार में कमी जरूर आई है, लेकिन संक्रमण का अंदेशा भी बना हुआ है। आज अल्मोड़ा जनपद में कुल 12 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि बागेश्वर जिले में आज कोई केस नहीं आया।
अल्मोड़ा: जिले में आज कोरोना पॉजिटिव के कुल 12 केस प्रकाश में आए। इनमें हवालबाग ब्लाक के 06 व चौखुटिया के 02, भैसियाछाना, सल्ट व रानीखेत के 01—01 केस हैं। अब तक जिले में कुल 11,828 पॉजिटिव केस आए, जिनमें से 11,630 मामले
डिस्चार्ज/माइग्रेट हो गए। वर्तमान में 59 एक्टिव केस हैं और अब तक जिले में 139 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई।
बागेश्वर: आज जिले में कोरोना संक्रमण का कोई नया केस नहीं आया और एक्टिव केसों में से एक मरीज ठीक हो गया। अब जिले में 15 एक्टिव केस हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीडी जोशी ने बताया कि जनपद से आज जांच के लिए 300 सैंपल भेजे हैं। जिले में अब तक कुल 6010 पॉजिटिव केस आये हैं, जिनमें से 5939 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 56 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments