HomeBreaking Newsतीन माह से कोमा में है सीएचसी सुयालबाड़ी की 108 सेवा, सुधलेवा...

तीन माह से कोमा में है सीएचसी सुयालबाड़ी की 108 सेवा, सुधलेवा कोई नहीं

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी। अल्मोड़ा—हल्द्वानी हाईवे पर स्थित सीएचसी सुयालबाडी़ की आपातकालीन 108 सेवा पिछले तीन महीने से कोमा में है और सुधलेवा कोई नहीं है। मरीजों आपतकालीन स्थिति में टैक्सी वाहनों को किराए पर लेना पड़ रहा है।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

ज्ञात रहे कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुयालबाड़ी में विगत दो—तीन माह से वाहन नहीं होने से मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि यह स्वास्थ्य केंद्र राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट पड़ता है। यहां आए दिन दुर्घटनाओं की आपतकालीन सेवाएं भी आती हैं। प्राथमिक उपचार के बाद जब घायलो को हायर सेंटर रेफर किया जाता है तो 108 सेवा के न होने पर घायलों की जान पर भी बन आती है। मजबूरी में टैक्सी वाहनों से हायर सेंटर भेजा जाता है।

जन हित में तत्काल करें 108 की व्यवस्था

इसके अलावा तमाम गांवों के लोगों का भी निकटवर्ती केंद्र यही अस्पताल है। इन हालातों में भी यहां 108 एंबुलेंस सेवा उपलब्ध नहीं होना लोगों के गले नहीं उतर रहा है। आम जनता ने शासन—प्रशासन व विभाग से यहां तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था करने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments