देहरादून। कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर उत्तराखंड में आज भी राहत वाली खबर नहीं है। स्वास्थ्य विभाग से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार उत्तरखंड राज्य में 101 लोग कोरोना संक्रमित मिले है। जिसके बाद राज्य में कोरोना संक्रमित लोगो की संख्या 2278 हो गयी है। आपको बताते चले कि अभी तक 1433 कोरोना संक्रमित लोग उत्तराखंड राज्य में ठीक हो चुके है। आज अल्मोड़ा में 6,चमोली में 7,देहरादून में 33, हरिद्वार में 1, पौड़ी गढ़वाल में 2,रुद्रप्रयाग में 4,टिहरी गढ़वाल में 24, उधमसिंह नगर में 12
और उत्तरकाशी में 12 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS





