HomeUttarakhandAlmoraजीआईसी अल्मोड़ा के 04 छात्रों का इंस्पायर अवार्ड के लिए चयन, प्रति...

जीआईसी अल्मोड़ा के 04 छात्रों का इंस्पायर अवार्ड के लिए चयन, प्रति वर्ष मिलेगी छात्रवृत्ति

अल्मोड़ा। राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा के चार छात्रों का इंस्पायर अवार्ड के लिए चयन हुआ है। विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता राजेश बिष्ट ने बताया कि उक्त छात्रों में प्रिंस ने 87 प्रतिशत, निश्चय डोलिया ने 86 प्रतिशत, सावंत सिंह ने 86 प्रतिशत, हिमांशु पाण्डे ने 85.6 प्रतिशत अंक इस वर्ष इंटरमीडिएट परीक्षा में पाये हैं। उन्होंने बताया कि इंस्पायर अवार्ड के तहत उच्च शिक्षा विज्ञान वर्ग से ग्रहण करने में प्रति वर्ष 80,000 रुपये की छात्रवृत्ति भारत सरकार द्वारा प्रदान की जाती है। उक्त छात्रों की इस उपलब्धि पर मुख्य शिक्षा अधिकारी एचबी चंद, विद्यालय के प्रधानाचार्य एनएस बिष्ट, गोविंद सिंह रावत, दीपक पांडे, नंदा बल्लभ पांडे, राजेन्द्र सिंह रावत, तरुण जैड़ा, मयंक तिवाड़ी, जगदीश पांडे, आशुतोष साह आदि शिक्षको ने हर्ष व्यक्त किया। ज्ञात हो कि उक्त छात्रों में से प्रिंस राजकीय इंटर कालेज अल्मोड़ा के छात्रावास का छात्र रहा है।

ADVERTISEMENTSAd

? न्यूज़ व्हाट्सएप ग्रुप click now ?

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments