HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ाः शराब पीकर हुड़दंग कर रहे 03 लोग गिरफ्तार

अल्मोड़ाः शराब पीकर हुड़दंग कर रहे 03 लोग गिरफ्तार

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाः यहां बेस तिराहे पर शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे 03 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। किसी ने पुलिस को सूचना दी, तो पुलिस मौके पर पहुंची। जहां हंगामा कटते देखा।

ADVERTISEMENTSAd Ad

12 मई 2023 को कोतवाली अल्मोड़ा में सूचना मिली कि बेस तिराहे पर 03 व्यक्ति शराब पीकर हुड़दंग कर रहे हैं। सूचना पर कोतवाली अल्मोड़ा व डायल 112 टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पाया कि 03 व्यक्ति शराब के नशे में मदहोश होकर सार्वजनिक स्थान पर शोर-शराबा कर शांति व्यवस्था भंग कर रहे हैं। पुलिस ने इन तीनों व्यक्तियों ओम दत्त निवासी खेटकी, ढौला, गुड़गांव हरियाणा, मोहन लाल निवासी पलरा, गुड़गांव हरियाणा व देवेन्द्र यादव , निवासी दुड़ाडेरा, गुड़गांव, हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments