कोतवाली भवाली अंतर्गत चौकी क्वारब पुलिस ने एक व्यक्ति को 106 पव्वे अवैध देसी शराब गुलाब मार्का के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज प्रभारी निरीक्षक भवाली उमेश कुमार मलिक के नेतृत्व में चौकी प्रभारी क्वारब एसआई बालकृष्ण आर्य द्वारा मय हमराही चौकी क्षेत्रान्तर्गत कूल तिराहे के पास ग्राम चोपड़ा से महेश चंद्र आर्य पुत्र स्व. प्रताप राम निवासी ग्राम कूल पोस्ट प्यूडा भवाली नैनीताल के कब्जे से 106 पव्वे अवैध देसी शराब गुलाब मार्का बरामद हुई। जिस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। कोतवाली भवाली में आरोपी के विरुद्ध धारा- 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में एसआई बालकृष्ण आर्य (प्रभारी चौकी क्वारब), कांस्टेबल प्रेम प्रकाश और गोपाल बिष्ट शामिल थे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।