HomeUttarakhandAlmoraऑपरेशन प्रहार: लाखों के गांजे के साथ फिर धरे गए दो नशा...

ऑपरेशन प्रहार: लाखों के गांजे के साथ फिर धरे गए दो नशा तस्कर

✸ अल्मोड़ा जिले के सल्ट थानांर्गत एसओजी व पुलिस की साझा कार्रवाई

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिले में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान ‘आपरेशन प्रहार’ के तहत फिर दो गांजा तस्कर पकड़े गए हैं। जिनके कब्जे से सल्ट थाना पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने 4.37 लाख रूपये कीमत का 17.489 किलोग्राम गांजा बरामद हो गया है।

थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह व प्रभारी एसओजी सुनील धानिक के नेतृत्व में सल्ट व एसओजी की संयुक्त टीम ने सल्ट थानांर्गत चेकिंग के दौरान कठपतिया तिराहे पर एक मोटर साइकिल संख्या UK04-AG-5474 में सवार 02 युवकों के कब्जे से क्रमशः पिठ्ठू बैग में 8.920 किग्रा व कट्टे से 8.560 किग्रा (कुल 17.480 किग्रा) अवैध गांजा बरामद किया। दोनों आरोपियों अनिल रावत पुत्र सोबन सिंह रावत, निवासी ग्राम टेड़ा, थाना रामनगर, जिला नैनीताल तथा गौरव रावत पुत्र बख्तावर सिंह, निवासी रिवाली रणथमवल, थाना सल्ट अल्मोड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया और उनके खिलाफ थाना सल्ट में धारा 8/20/60 NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। मोटर साइकिल को सीज किया गया। पुलिस टीम में एएसआई लखविंदर सिंह, हेड कांस्टेबल आरिफ हुसैन, अवधेश कुमार व हेमंत मनराल शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments