HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा नगर निगम चुनाव: खुलकर प्रचार में उतरे प्रत्याशी व समर्थक

अल्मोड़ा नगर निगम चुनाव: खुलकर प्रचार में उतरे प्रत्याशी व समर्थक

✍️ मोहल्ले—मोहल्ले में पहुंची भाजपा व कांग्रेस की टोलियां

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां नगर निगम चुनाव के मैदान में उतरे प्रत्याशियों ने आज चुनाव चिह्न मिलते ही प्रचार में ताकत झोंकनी शुरु कर दी है। खासकर मेयर पद के प्रत्याशी व उनके समर्थन पूरी तरह प्रचार कार्य में जुट गए हैं। इसी क्रम में भाजपा व कांग्रेस के मेयर पद के प्रत्याशियों के समर्थन में मोहल्ले—मोहल्ले में प्रचार कार्य तेज हो चला है।
भाजपा का प्रचार कार्य

 

भाजपा के मेयर प्रत्याशी अजय वर्मा के प्रचार में आज भाजपा व युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की एक टोली बद्रेश्वर वार्ड में पहुंची। जहां उन्होंने थपलिया, तिलकपुर, सुनारीनौला व चंपानौला, तल्ला खोल्टा में प्रचार किया और भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील मतदाताओं से की। इस प्रचार टोली में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, दुग्ध संघ अध्यक्ष गिरीश खोलिया, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, कैलाश गुरुरानी, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश भट्ट, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट, जिला मीडिया सह मीडिया प्रभारी जगत तिवारी, राजीव राज गुरुरानी, सह चुनाव अधिकारी लोकेश कालाकोटी समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे।
कांग्रेस ने भी लगाया जोर

आज कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी भैरव गोस्वामी के समर्थन में कांग्रेस की प्रचार टोलियां मोहल्ले—मोहल्ले पहुंची। कई जगह विधायक मनोज तिवारी ने प्रचार टोलियों का नेतृत्व किया। उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ जगह—जगह जनता से संवाद किया और कांग्रेस के विजन को साझा किया। कांग्रेस की एक जनसंपर्क टीम में प्रत्याशी भैरव गोस्वामी, विधायक मनोज तिवारी, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, शोभा जोशी, आनंद सिंह बिष्ट आदि कई कार्यकर्ताओं ने व्यापक प्रचार किया। दूसरी एनएसयूआई की टीम ने नरसिंहबाड़ी क्षेत्र में प्रचार कर कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील ही। तीसरी टीम ने गांधी पार्क व जोशीखोला में प्रचार किया। इस टीम में सूरज वाणी, आशीष भारती, गोपाल, राहुल कंवल, मुकुल जोशी, राजेंद्र सिंह, अमर अधिकारी, सनी गोस्वामी, और अमन अधिकारी शामिल थे। चौथी टीम ने बद्रेश्वर वार्ड में प्रचार अभियान चलाया। जिसमें राधा बिष्ट, प्रीति बिष्ट, फेमिना खान, तारा भंडारी, तारा तिवारी, विद्या देवी, दीपा शाह, और राधा शामिल थीं।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments