HomeBreaking News19 माह से झूठे आश्वासनों से ठगे जा रहे डायट डीएलएड प्रशिक्षित,...

19 माह से झूठे आश्वासनों से ठगे जा रहे डायट डीएलएड प्रशिक्षित, धरना—प्रदर्शन जारी

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

सरकार द्वारा चयन और प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद भी अपने हक के लिए डीएलएड प्रशिक्षित आज 16 वें दिन निदेशालय परिसर में धरने में डटे रहे।

इसी दौरान डायट डीएलएड का एक प्रतिनिधि मंडल निदेशक प्रारंभिक से मिला। उन्हें रक्षा बंधन की अग्रिम सुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि डायट डीएलएड प्रशिक्षित लगातार आंदोलनरत हैं ओर आपसे यही उम्मीद करते हैं कि आप जल्द कोर्ट केसों का निस्तारण करने का प्रयास करें ताकि प्राथमिक शिक्षक भर्ती को जल्द से जल्द पूर्ण हो।

प्रशिक्षित निर्मल नेगी ने बताया कि विभाग और सरकार को अपनी समस्या बताकर भी अब तक आश्वासन के अलावा कुछ नही मिला, यदि अब भी सरकार और विभाग नहीं चेते और हमारी नियुक्ति के लिए ठोस कदम नहीं उठाए तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा और इसकी समस्त जिम्मेदारी विभाग और सरकार की होगी।

प्रशिक्षित राकेश सिंह राणा ने कहा कि प्रशिक्षित 19 माह से समस्त त्योहार और उत्सव छोड़कर अपनी नियुक्ति के लिए परेशान हैं। यदि विभाग ने प्रशिक्षण करवाया है और मंत्री लगातार कहते आये हैं कि जिन्हें सरकार ने डीएलएड करवाया है उनकी नियुक्ति सरकार की जिम्मेदारी है। तो फिर प्रशिक्षित आंदोलन के लिए विवश क्यों हैं।

प्रदेश सचिव हिमांशु जोशी ने बताया कि अगर सरकार और विभाग जल्द से मांगों पर अमल नही करता तो रणनीति बदल प्रशिक्षित धरने को उग्र करेंगे।
क्रमिक अनशन में रजनी राणा, नीति नेगी, दीपिका और अनूप सिंह मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments