HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: राष्ट्र के नव निर्माण के लिए आगे आएं युवा

बागेश्वर: राष्ट्र के नव निर्माण के लिए आगे आएं युवा

👉 गरुड़ में आयोजित हुआ युवा संवाद कार्यक्रम
👉 देश की एकता व अखंडता के लिए ली शपथ

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में गंगा ज्ञान समिति द्वारा खोलिया विवेकानंद इंटर कॉलेज गरुड़ में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि आज का युवा भविष्य का राष्ट्र निर्माता है। राष्ट्र के नव निर्माण के लिए युवाओं को नए विजन के साथ आगे आना होगा। इस अवसर पर युवाओं पंचप्रण की शपथ भी दिलायी गयी।

नेहरू युवा केंद्र बागेश्वर के द्वारा प्रायोजित तथा गंगा शिक्षा समिति के तत्वाधान में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि आज विवेकानंद जैसे संस्कारवान व चरित्रवान युवा संतों की देश को आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि 2030 तक भारत में युवाओं की भागीदारी पचास फीसदी हो जाएगी। जो आधुनिक भारत का भाग्य बदल सकता। पूर्व बीसूका उपाध्यक्ष व युवा विमर्श के संयोजक भुवन पाठक ने अतीत के गौरवमयी इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि आज युवाओं को ऑल राउंडर की भूमिका में आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत जनसंख्या में चीन को पीछे छोड़ते हुए पहले पायदान पर पहुँच गया है। लेकिन उसकी आधी आबादी हमारे युवाओं की होने जा रही है। जो विकसित भारत बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

पूर्व प्रधानाचार्य नंदन सिंह अल्मिया ने कहा कि हमें स्वतंत्रता सेनानियों के पदचिह्नों पर चलकर देश सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र जोशी ने युवाओं से कहा कि वे एक अच्छा इंसान बनकर राष्ट्र की सेवा करें। संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रमोद जोशी ने कहा कि पंचशील सिद्धांतों का पालन युवाओं को जहां अनुशासित बनाने में मदद करेगा।वही उन्हें राष्ट्र निर्माण के प्रति भी अग्रसर करेगा। इस मौके पर राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में पल्लवी जोशी ने प्रथम, हर्षिता जोशी ने द्वितीय व कनक यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता आयोजक दीपक पाठक ने की तथा संचालन चंद्रशेखर बड़सीला ने किया। इस दौरान प्रमोद जोशी, रतन रामनानी समेत 200 सौ से अधिक युवक युवतियां मौजूद थी।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments