HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा ब्रेकिंग : कमरे में 22 साल के युवक ने पंखे से...

अल्मोड़ा ब्रेकिंग : कमरे में 22 साल के युवक ने पंखे से लटककर दी जान

ADVERTISEMENTS

✒️ सुसाइड नोट में लिखी जान देने की वजह

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/ यहां एक होटल के कमरे में 22 वर्षीय युवक ने पंखे पर फांसी लगा आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम कराया और इसके बाद परिजनों को सौंप दिया है। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें युवक ने अपने माता-पिता से इस कृत्य के लिए माफी भी मांगी है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर क्षेत्र के एक होटल में एक युवक ने बुधवार होली पर्व की सुबह कमरा बुक कराया। युवक सीधे अपने कमरे में जाकर सो गया। होटल कर्मियों के अनुसार उसी दिन उसका कमरा होली का टीका लगाने के लिए खटखटाया गया तो युवक ने दरवाजा खोला और चिढ़ते हुए कहा कि उसे होटल कर्मी डिस्टर्ब नहीं करें। चूंकि वह पिछली रात भी सो नहीं पाया है। जिस कारण होटल स्टॉफ वहां से चला गया।

होली के पूरे दिन और अगली सुबह भी जब यह कमरा नहीं खुला तो होटल स्टॉफ को शक हुआ। जस पर गत दिवस बृहस्पतिवार 09 मार्च की दोपहर पुन: युवक का दरवाजा पीटा गया। जब युवक ने कोई जवाब नहीं दिया तो पुलिस को सूचित किया गया। जब होटल कार्मिक व पुलिस दरवाजा तोड़कर भीतर दाखिल हुए तो उन्होंने पाया कि कमरे में एक नायलॉन की रस्सी के सहारे युवक पंखे से लटक रहा है।

पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। जसमें युवक ने किसी लड़की व उसके भाई का जिक्र किया है। जिससे मामला प्रेम प्रसंग व कुछ विवाद का मालूम पड़ता है। युवक ने अपने माता-पिता से इस कृत्य के लिए क्षमा याचना भी की है। बरामद आधार कार्ड के द्वारा मृतक की पहचान 22 वर्षीय युवक भाष्कर तिवारी के रूप में हुई है, जो की अल्मोड़ा के निकटवर्ती ग्राम फपना, बजवाड़ का रहने वाला था।

उत्तराखंड : पतंजलि योगपीठ में इलाज कराने आए मरीज ने तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments