नाचते-गाते-छींकते…अब थिएटर में फिल्म अवतार-2 देखते हुए युवक की मौत

0
अवतार-2 (Avatar: The Way of Water)

पेद्दापुरम (Peddapuram)| हाल के दिनों में हार्ट अटैक से मौत हो जाने कई खबरें सामने आ रही हैं। जान गंवाने वालों में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं। हार्ट अटैक से मौत होने का ताजा मामला आंध्र प्रदेश से सामने आया है। बताया गया है रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म अवतार-2 (Avatar: The Way of Water) देखते गए युवक को हार्ट अटैक आ गया।


ADVERTISEMENTS

अटैक आने के बाद गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने लक्ष्मीरेड्डी श्रीनू नाम के युवक को मृत घोषित कर दिया। श्रीनू की मौत के बाद से उसके घर में मातम छाया हुआ है।

दरअसल, काकीनाडा जिले में पेद्दापुरम शहर का रहने वाला लक्ष्मीरेड्डी श्रीनू अपने भाई राजू के साथ अवतार-2 फिल्म देखने श्री ललिता थिएटर गया हुआ था। दोनों भाई आराम से थिएटर में फिल्म देख रहे थे। तभी अचानक से श्रीनू की तबीयत बिगड़ी और वह अपनी सीट से जमीन पर गिर गया।

अन्य लोगों की मदद से राजू अपने भाई श्रीनू को पेद्दापुरम सरकारी अस्पताल लेकर गया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने श्रीनू को मृत घोषित कर दिया और मौत की वजह हार्ट अटैक आया बताया। भाई की मौत की खबर राजू ने परिवार को दी। श्रीनू की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मृतक श्रीनू के दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी है।

<< खबर से संबंधित अन्य खबरें >>

ADVERTISEMENTS