HomeUttarakhandNainitalअभी-अभी : लालकुआं आ रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से...

अभी-अभी : लालकुआं आ रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

लालकुआं| यहां पंतनगर के पास बरेली से लालकुआं आ रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पंतनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक के शव को कब्जे में लिया।

मिली जानकारी के मुताबिक, आज शनिवार 3:30 बजे बरेली से लालकुआं आ रही पैसेंजर ट्रेन जैसे ही शांतिपुरी और नगला स्टेशन के बीच पहुंची थी तभी रेल लाइन के किनारे खड़ा युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की जेब से बरामद हुए आधार कार्ड में मुकेश निवासी मध्य प्रदेश लिखा हुआ है। मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के आसपास लग रही है।

यात्री रेलगाड़ी के चालक के अनुसार उन्होंने पटरी के पास खड़े युवक को देखा तो कई बार हार्न बजाया परंतु वह टस से मस नहीं हुआ। जिसके चलते ट्रेन से कटकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पंतनगर पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने मृतक युवक की शिनाख्त कराने के प्रयास शुरू कर दिए।

उत्तराखंड : किराए के आवास में चल रहा था सेक्स रैकेट, पति-पत्नी गिरफ्तार

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments