Bageshwar News: असहाय गरीबों व मजदूरों को युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांटे राशन किट

0

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
युवा कांग्रेस ने सुपर-56 कोविड हेल्पलाइन बनाई है। कॉल मिलने पर टीम असहाय, गरीब और मजदूरों के घरों तक राशन किट पहुंचा रही है। शनिवार को टीम ने कठायतबाड़ा और मंडलसेरा, जीतनगर, बनखोला आदि स्थानों पर 30 राशन किट प्रदान किए।


ADVERTISEMENTS

युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कवि जोशी ने कहा कि कोरोना कर्फ्यू के कारण काम बंद है। अधिकांश मजदूर बेरोजगार बैठे हुए हैं। उन्हें मदद पहुंचाने के लिए संकल्प लिया गया है। जिसके तहत टीम को कॉल आ रही हैं और वह जरूरतमंदों को राशन आदि उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को वह भूखे नहीं सोने देंगे। इसके लिए वृहद कार्ययोजना बनाई गई है। समाजसेवियों से भी राशन आदि के लिए संपर्क किया जा रहा है। कठायतबाड़ा में सुनील पांडे और गोविंद कनवाल ने 20 राशन किट वितरित किए। छाती, कलना, लकड़ियाथल आदि स्थानों पर दीपक कोहली ने फोन पर 10 किट निर्धन परिवारों के घर पहुंचाएं। यह राशन किट गिरीश पांडे ने प्रदान किए। मंडलसेरा, जीतनगर, बनखोला आदि स्थानों पर दस किट वितरित किए गए। इस दौरान अंकुर उपाध्याय, जीवन पांडे, राजेंद्र पांडे आदि मौजूद थे।

Bageshwar : असहाय गरीबों व मजदूरों को युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांटे राशन किट

Bageshwar : राज्य स्तरीय आनलाइन प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में बागेश्वर के उत्कर्ष प्रथम

Breaking : बागेश्वर में मात्र 07 कोरोना के नए मामले, 37 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज

Bageshwar : प्रदेश उपाध्यक्ष के जन्मदिन पर आप कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

Bageshwar : फ्रंट लाइन कोरोना वारियर्स मानते हुए पत्रकारों को भाजयुमो ने किया सम्मानित

Uttarakhand : समझो कोरोना से जंग जीत गया उत्तराखंड, रिक्वरी रेट 91.3 प्रतिशत, आज मिले सिर्फ 619 संक्रमित, 2 हजार 531 अस्पतालों से घर लौटे

इंतजार खत्म : उत्तराखंड में इस तारीख को होगी स्टाफ नर्स की भर्ती परीक्षा, 2 हजार 621 पदों पर होगी नियुक्तियां

यह क्या हुआ ? जिस पत्नी का दाह संस्कार कर घर लौटा पति वह जिंदा ​बैठी मिली, मच गया हड़कंप, पढ़िये पूरी ख़बर….

Big Breaking : कोरोना की दूसरी लहर के दौरान अब तक देश में 646 डॉक्टरों की मौत, आईएमए ने किया खुलासा

Uttarakhand – भयानक हादसा : सड़क से गुजर रहे लोगों के ऊपर गिरा बिजली का हाईटेंशन तार, कांग्रेसी नेता सहित दो की दर्दनाक मौत

Uttarakhand : कोरोना कर्फ्यू को लेकर बड़ा फैसला ले सकते हैं सीएम तीरथ सिंह रावत ! अचानक दिल्ली रवाना, शीर्ष नेताओं सहित पीएम मोदी से भी हो सकती है मुलाकात

बड़ी ख़बर : प्रदेश में कोविड ड्यूटी वालों को छोड़ निरस्त हुआ सभी चिकित्सा कर्मियों का अटैचमेंट, सचिव ने जारी किये आदेश, पढ़िये पूरी ख़बर…

दर्दनाक : खाई में जा गिरी हल्द्वानी जा रही कार, युवक—युवती की मौत, एक गम्भीर

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें